Advertisement

दिवाली पर राहुल गांधी का दिखा 'हलवाई' वाला रूप, अपने हाथ से बनाई इमरती और बेसन के लड्डू, VIDEO

Rahul Gandhi Video: राहुल गांधी को फूड-लवर के रूप में खूब पसंद किया जाता है. इससे पहले वे दिल्ली की मशहूर चाट की दुकान पर स्वाद लेते दिखे थे. लंदन के फेमस कॉफी कैफे में भी नजर आए.

Latest News
दिवाली पर राहुल गांधी का दिखा 'हलवाई' वाला रूप, अपने हाथ से बनाई इमरती और बेसन के लड्डू, VIDEO

राहुल गांधी इमरती और बेसन के लड्डू बनाते हुए (Photo Credit: @RahulGandhi)

Add DNA as a Preferred Source

दिवाली के मौके पर विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) नए अंदाज में नजर आए. उनका हलवाई वाला रूप देखने को मिला. राहुल गांधी पुरानी दिल्ली की एक प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाते नजर आए. इसका वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है. इस पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं.

दरअसल, राहुल गांधी आज दीपावली के अवसर पर पुरानी दिल्ली में स्थित घंटेवाला मिठाई वाले की दुकान पर पहुंचे थे. जहां उन्होंने खुद मिठाई बनाने का अनुभव लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस सांसद खुद कड़ाही में इमरती घुमाते और हाथों से बेसन के लड्डू बनाते नजर आ रहे हैं.

राहुल गांधी ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाइयों की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आजमाया. सदियों पुरानी इस प्रतिष्ठित दुकान की मिठास आज भी वही है. ख़ालिस, पारंपरिक और दिल को छू लेने वाली. दीपावली की असली मिठास सिर्फ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज में भी होती है. आप सब बताएं, आप अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं, और उसे कैसे खास बना रहे हैं?'

घंटेवाला मिठाई की दुकान का क्या है इतिहास?

बता दें कि पुरानी दिल्ली स्थित घंटेवाला मिठाई की दुकान लगभग 235 पुरानी है. इसकी स्थापना 1970 में लाला सुखलाल जैन ने की थी. यह दुकान अपनी पुरानी विरासत के लिए जानी जाती है. यहां की मिठाइयों में आज भी वही पुराना स्वाद बताया जाता है. घंटेवाला की मिठाइयां प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भी बहुत पसंद थीं. बताया जाता है कि सुखलाल जैन शुरुआत में घंटी बजाकर मिठाई बेचते थे, जिससे इस दुकान का नाम घंटेवाला पड़ा था.

हालांकि, पहली बार नहीं है, जब राहुल गांधी को इस तरह के अनोखे अंदाज में नजर आए हों. इससे पहले दिल्ली की मशहूर चाट की दुकान पर स्वाद लेते दिखे थे. लंदन के फेमस कॉफी कैफे में नजर आए. उनको फूड-लवर के रूप में खूब पसंद किया जाता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement