Advertisement

OBC के अपमान पर किया सवाल तो भड़क गए राहुल गांधी, पत्रकार से बोले- बीजेपी के लिए इतना सीधे-सीधे काम क्यों करते हो?

Rahul Gandhi PC: राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार पर ही बीजेपी के लिए काम करने के आरोप लगा दिए.

OBC के अपमान पर किया सवाल तो भड़क गए राहुल गांधी, पत्रकार से बोले- बीजेपी के लिए इतना सीधे-सीधे काम क्यों करते हो?

Rahul Gandhi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मानहानि के मामले में दो साल की सजा होने के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई है. इस मुद्दे पर राहुल गांधी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमले बोले. इसी दौरान एक पत्रकार ने ओबीसी के अपमान पर सवाल पूछा तो राहुल गांधी पत्रकार पर ही भड़क गए. राहुल गांधी ने पत्रकार को कहा कि बीजेपी के लिए काम करते हो तो बीजेपी का बैज लगाकर आया करो. इतना ही नहीं राहुल गांधी ने पत्रकार से यह भी कह दिया कि क्यों हवा निकल गई? इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पत्रकार ने राहुल गांधी से पूछा, 'राहुल जी, जो फैसला आया है उस पर बीजेपी का कहना है कि आपने ओबीसी का अपमान किया. इस पर बीजेपी पूरे देश में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है.' इस पर राहुल गांधी ने कहा, 'भइया देखिए, आपका पहला अटेम्प्ट यहां से आया, दूसरा वहां से आया, तीसरा फिर से यहां से यहां से आया. आप इतना डायरेक्टली बीजेपी के लिए क्यों काम कर रहे हो? थोड़ा घूम-घाम के पूछो.'

यह भी पढ़ें- सजा के बाद अडानी पर हमला, राहुल गांधी का साफ संदेश, 'मैं झुकेगा नहीं'

पत्रकार पर बरस पड़े राहुल गांधी
राहुल यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा, 'अगर आपको बीजेपी के लिए ही काम करना है तो अपने सीने पर बीजेपी का प्रतीक लगाकर आइए. फिर मैं आपको वैसे ही जवाब दूंगा जैसे मैं बीजेपी को देता हूं. आप पत्रकार दिखने की कोशिश मत करिए.' इसके बाद राहुल गांधी ने हंसते हुए कहा कि इनकी हवा निकल गई. राहुल गांधी के इतना कहते ही ठहाका गूंज उठा.

यह भी पढ़ें- इंदिरा, सोनिया की तरह कांग्रेस का 'लेडी लक' साबित होंगी प्रियंका गांधी? राहुल की सजा में छिपा है मौका

अपनी सांसदी छिनने पर राहुल गांधी ने कहा, 'देश में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है. संसद में मंत्रियों ने मेरे खिलाफ झूठ बोला. संसद से मेरे भाषणों को हटा दिया गया. मैं सवाल पूछना नहीं बंद करूंगा. मैं डरने वाला नहीं हूं. सच बोलने के लिए सदस्यता जाए या गिरफ्तार हो जाऊं, चुप नहीं होने वाला हूं'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement