Advertisement

Rahul Gandhi को समझाया- यीशु ही असली गॉड, जानिए पादरी जॉर्ज पोन्नैया के इस वीडियो पर क्यों घिर गई कांग्रेस

George Ponniah Rahul Gandhi Video: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के चौथे दिन ही जॉर्ज पोन्नैया के एक वीडियो की वजह से ही कांग्रेस घिर गई है.

Rahul Gandhi को समझाया- यीशु ही असली गॉड, जानिए पादरी जॉर्ज पोन्नैया के इस वीडियो पर क्यों घिर गई कांग्रेस

राहुल गांधी और जॉर्ज पोन्नैया

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपनी पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) की अगुवाई कर रहे हैं. यात्रा का चौथा दिन ही है लेकिन अभी से इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पादरी जॉर्ज पोन्नैया (George Ponniah), राहुल गांधी को समझा रहे हैं कि यीशु (ईसा मसीह) ही असली गॉड यानी भगवान हैं. जॉर्ज पोन्नैया को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने हमला बोल दिया है और इस यात्रा को 'भारत तोड़ो' करार दे दिया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में जॉर्ज पोन्नैया, राहुल गांधी को यीशु का महत्व समझा रहे हैं. इसमें जॉर्ज पोन्नैया कह रहे हैं कि यीशु ही एकमात्र ईश्वर हैं. वह कहते हैं जीसस क्राइस्ट असलियत के गॉड हैं. राहुल गांधी पूछते हैं कि क्या जीसस क्राइस्ट भगवान का एक रूप हैं? इस पर जॉर्ज पोन्नैया कहते हैं, 'जीसस क्राइस्ट ही इकलौते असली भगवान हैं, शक्ति या अन्य देवताओं की तरह नहीं.'

यह भी पढ़ें- Air India: एयर इंडिया ने इन शहरों से दोहा के लिए शुरू की सीधी उड़ानें, इस दिन से भरेगी उड़ान

कौन हैं जॉर्ज पोन्नैया?
पादरी जॉर्ज पोन्नैया अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहे हैं. पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और धरती माता के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट के मामले में गिरफ्तार भी किया गया है. उनके खिलाफ सांप्रदायिक दंगा भड़काने का मामला भी दर्ज हुआ था. बाद में मद्रास हाई कोर्ट ने भी जॉर्ज पोन्नैया को कड़ी फटकार लगाई थी.

यह भी पढ़ें- Congress अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव पर नहीं है पार्टी सांसदों को भरोसा? शशि थरूर ने लिखी चिट्ठी 

जॉर्ज पोन्नैया के बहाने बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी कर तो 'भारत जोड़ो यात्रा' रहे हैं लेकिन असल में वह 'भारत तोड़ो' के प्रतीक माने जाने वाले लोगों से मिल रहे हैं. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि कांग्रेस ने उस जॉर्ज पोन्नैया को अपना पोस्टर बॉय बनाया है जिसने हिंदुओं को चुनौती दी, धमकी दी और भारत माता के बारे में गलत बातें कहीं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement