Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में जुटी Congress, राहुल गांधी हर राज्य का करेंगे दौरा!

कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के जरिए एक बार फिर खुद को स्थापित करने की कोशिशों में जुटी है. माना जा रहा है कि कांग्रेस अलग-अलग राज्यों में अपने कैडर को मजबूत करेगी. पूरी यात्रा राहुल गांधी की अगुवाई में होगी.

भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में जुटी Congress, राहुल गांधी हर राज्य का करेंगे दौरा!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी. (फोटो-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस (Congress) ने सात सितंबर से शुरू होने वाली अपनी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को ऐतहासिक करार देते हुए सोमवार को कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकलने वाली इस पूरी यात्रा में शामिल रहेंगे. 

कांग्रेस का दावा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) पार्टी के इस कदम से सहम गई है और इसलिए इस यात्रा से ध्यान भटकाने की तरकीब अपनाएगी. 

पार्टी के महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों और 'भारत जोड़ो' यात्रा से संबंधित राष्ट्रीय समन्वयकों की बैठक हुई, जिसमें इस यात्रा की तैयारियों के बारे में चर्चा की गई. 

Fight In Congress: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले आनंद के भी बागी सुर, उठाया मतदाता लिस्ट पर सवाल

'कांग्रेस की यात्रा से डर रही बीजेपी'

बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है, 'भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों के बारे में चर्चा की. यह यात्रा विशाल और ऐतिहासिक होगी.'

Rahul Gandhi को मनाने में जुटे 'वफादार', G-23 ने फिर उठाए सवाल, आखिर किस ओर जा रही कांग्रेस?

केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'इस यात्रा को लेकर BJP सहम गई है. इसलिए वह ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह की तरकीबें अपनाएगी.'

कहां से कहां तक के लिए होगी भारत जोड़ो यात्रा?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बताया कि सात सितंबर की शाम पांच बजे कन्याकुमारी में विशाल रैली से इस यात्रा की शुरुआत होगी. उनके मुताबिक 8 सितंबर की सुबह हर विधानसभा क्षेत्र और ब्लॉक में पदयात्रा निकाली जाएगी. 

Congress on Inflation: कांग्रेस ने क्यों कहा, महंगाई के तले देश को रौंद रही है मोदी सरकार?

हर राज्य का दौरा करेंगे राहुल गांधी

दिग्विजय सिंह ने कहा, '7 सितंबर को हर ब्लॉक में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन भी किया जाएगा.' यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी पूरी यात्रा में शामिल होंगे उन्होंने कहा, निश्चित तौर पर वह पूरी यात्रा में चलेंगे.

Congress Election Process: कांग्रेस में अध्यक्ष पद का कैसे होता है चुनाव? कौन करते हैं और वोट क्या होती है प्रक्रिया, जानें सबकुछ

क्या है कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा?

कांग्रेस इन दिनों 'भारत जोड़ो यात्रा' की तैयारी कर रही है. इस यात्रा के दौरान करीब पांच महीने में दक्षिण में कन्याकुमारी से लेकर उत्तर में कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. यह 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी. इसके साथ ही विभिन्न राज्यों में छोटे स्तर पर 'भारत जोड़ो यात्राएं' निकाली जाएंगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement