Advertisement

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने RSS और बीजेपी नेताओं को बताया गुरु, बोले- इनके अटैक करने से होता है फायदा

राहुल गांधी ने कहा मध्यप्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह से क्लीन स्वीप कर देगी. पूरा प्रदेश गुस्से में है.

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने RSS और बीजेपी नेताओं को बताया गुरु, बोले- इनके अटैक करने से होता है फायदा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को देश की आवाज बताते हुए, आरएसएस और बीजेपी नेताओं को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा वे जितना आक्रमण करते हैं, हमें उतना ही फायदा मिलता है. मैं चाहता हूं कि वो थोड़ा और अग्रेसिविली अटैक करें तो इस से कांग्रेस को और फायदा मिलेगा. एक प्रकार से मैं उनको अपना गुरू मानता हूं, वे हमें रास्ता दिखा रहे हैं. यह कहते हुए शनिवार को राहुल गांधी ने दिल्ली में बीजेपी पर हमला बोला. 

दरअसल भारत जोड़ो यात्रा को दिल्ली में ही 3 जनवरी तक के लिए विराम दिया गया है. इस बीच ही राहुल गांधी ने शनिवार को बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश में हिंसा और नफरत बढ़ रही है. हमारी यात्रा इन सब के खिलाफ है. भारत जोड़ो यात्रा देश की आवाज है. राहुल गांधी ने कहा कि हम से लोग पूछ रहे हैं ​कि यात्रा के बाद क्या होगा. कुछ लोगों ने कहा कि हमें प्लानिंग करनी है. राहुल ने कहा कि हमारी यात्रा कुछ बताने की कोशिश कर रही है. हमें उसकी आवाज को अनसुना नहीं करना है. नहीं तो यह हिंदुस्तान की आवाज का अपमान होगा. 

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के चुनाव को करेगी स्वीप

राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह से क्लीन स्वीप करेगी. वहां पर बीजेपी कहीं दिखाई नहीं देगी. लोग बीजेपी से परेशान है. मैं आपको इसकी गारंटी दे सकता हूं. एमपी में हर व्यक्ति जानता है कि बीजेपी ने वहां पैसे से अपनी सरकार बनाई है. राहुल ने कहा कि महाराष्ट्र में अच्छा रिस्पॉस मिला, लेकिन मध्यप्रदेश में पूरा तूफान आया हूं. बीजेपी से पूरा प्रदेश गुस्से में है. 

राहुल ने कहा ​विपक्ष खड़ा है हमारे साथ

राहुल गांधी ने बसपा सुप्रीमो मायावती और अखिलेश यादव को लेकर कहा कि विपक्ष के सभी नेता हमारे साथ खड़े हैं. यह हमें मालूम हैं, लेकिन आज के हिंदुस्तान में कई तरह के कंपन्संस होते इसलिए मैं इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में सभी के लिए दरवाजे खुले हैं. हमारी विचारधारा में बहुत सामनता है. इसकी वजह नफरत हिंसा और मोहब्बत में कोई समानता नहीं होती. राहुल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का लक्ष्य हिंदुस्तान को एक अल्टरनेट देने का है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement