Advertisement

Bharat Jodo Yatra 2: राहुल गांधी फिर निकालेंगे 'भारत जोड़ो यात्रा', इस बार ये होगा रूट

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra 2: कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा पार्ट-2 की तैयारी पूरी कर ली है. राहुल गांधी की पहली पदयात्रा को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.

Bharat Jodo Yatra 2: राहुल गांधी फिर निकालेंगे 'भारत जोड़ो यात्रा', इस बार ये होगा रूट

rahul gandhi bharat jodo yatra (File Photo)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक बार फिर 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत करने जा रहे हैं. इस बार राहुल की पदयात्रा गुजरात से शुरू होगी और मेघायल तक जाएगी. कांग्रेस पार्टी की तरफ से ऐलान किया गया है कि जल्द राहुल गांधी अपनी दूसरी 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) पर निकलेंगे. भारत जोड़ो यात्रा पार्ट-2 की जानकारी महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने दी है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पहली पदयात्रा को लोगों को बहुत प्यार मिला था, इसलिए अब दूसरी बार भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी की जा रही है.

नाना पटोले ने कहा कि जिस समय राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे उसी दौरान महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता राज्य से अलग ऐसी ही यात्रा निकालेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य से निकाली जाने वाली इस पदयात्रा का नेतृत्व वह खुद करेंगे. पश्चिम विदर्भ में पदयात्रा का नेतृत्व विजय वाडेट्टीवार, उत्तर महाराष्ट्र में बालासाहेब थोराट, पश्चिम महाराष्ट्र में पृथ्वीराज चव्हाण और मुंबई में वर्षा गायकवाड और मराठवाड़ा में अशोक चव्हाण करेंगे. सभी पदयात्रा आखिर में कोकण में समाप्त होंगी.

ये भी पढ़ें- BJP-कांग्रेस की 'तू तू मैं मैं' के बाद खत्म हुई अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा

राहुल गांधी ने कितने KM तय की थी यात्रा?
हालांकि, यह पदयात्रा कब शुरू होगी इसके बारे में उन्होंने जानकारी नहीं दी है. इससे पहले बीते साल सितंबर में राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी. यह पदयात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों होकर गुजरी थी. इस दौरान राहुल गांधी ने 4,080 किलोमीटर का सफर तय किया था. कांग्रेस नेता 12 जनसभाओं, 100 से अधिक बैठकें और 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था. 

इन राज्यों से गुजरी थी भारत जोड़ो यात्रा
यह भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर तक चली थी. इस यात्रा के बाद कांग्रेस को बहुत फायदा भी मिला. कांग्रेस ने कर्नाटक में भारी बहुमत से जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें- जमीन घोटाले में कैसे फंसे झारखंड के CM हेमंत सोरेन? ED ने किया तलब  

चुनाव से पहले कांग्रेस का प्लान तैयार
दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा को कांग्रेस एक सफल अभियान के तौर पर देख रही है जिससे सियासी स्तर पर आने वाले समय में सफलता मिल सकती है. इसको लेकर कांग्रेस अपार जन समर्थन के तौर पर देख रही है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण को चुनावी लिहाज से अहम माना जा रहा है. इसकी वजह यह भी है कि कांग्रेस ने पदयात्रा का जो प्लान तैयार किया है, उसमें वो राज्य भी शामिल हैं जिनमें इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके बाद 2024 में लोकसभा चुनाव है. यह यात्रा करीब दिसंबर या जनवरी तक चल सकती है जबकि फरवरी 2024 में ही चुनावों की आधिकारिक घोषणा हो जाएगी. ऐसे में पार्टी इस यात्रा के जरिए एक बेहतर चुनावी माहौल की उम्मीद कर रही है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement