Advertisement

इधर सुनाते रहे Rahul Gandhi उधर बदलते रहे वित्त मंत्री के चेहरे के रंग, कभी मुस्कुराईं तो कभी पकड़ा सिर

Rahul Gandhi Attacks Nirmala Sitharaman: राहुल गांधी ने बजट 2024 पर बोलते हुए लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर भी जमकर हमला बोला है. उनके भाषण के दौरान वित्त मंत्री मुस्कुराती नजर आ रही थीं. 

Latest News
इधर सुनाते रहे Rahul Gandhi उधर बदलते रहे वित्त मंत्री के चेहरे के रंग, कभी मुस्कुराईं तो कभी पकड़ा सिर

राहुल गांधी के तंज पर मुस्कुराती रहीं निर्मला सीतारमण

Add DNA as a Preferred Source

लोकसभा में बजट 2024 (Budget 2024) पर बोलते हुए नेता विपक्ष राहुल गांधी ने वित्त मंत्री और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने बजट को देशविरोधी बताते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) पर जमकर हमला बोला. उनके भाषण के दौरान वित्त मंत्री मुस्कुरा रही थीं, तो नेता विपक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि मैडम आप मुस्कुरा रही हैं, लेकिन यह मुस्कुराने की बात नहीं हैं. उन्होंने बजट को युवाओं और बेरोजगारों के साथ धोखा बताया.  

'मैडम! मुस्कुराने की बात नहीं है...'
राहुल गांधी जब भाषण दे रहे थे, तो निर्मला सीतारमण मुस्कुराती हुई नजर आ रही थीं. इसी दौरान एक समय पर नेता विपक्ष ने उनकी ओर देखते हुए कहा कि मैडम, आप मुस्कुरा रही हैं. ये मुस्कुराने की बात नहीं है.  उन्होंने कहा, 'फाइनेंस मिनिस्टर मुस्कुरा रही हैं. कमाल की बात है. ये हंसने की चीज नहीं है मैडम. ये हंसने की बात नहीं है.' 

यह भी पढ़ें: 'BJP के चक्रव्यूह में फंसी है जनता', लोकसभा में क्यों बोले Rahul Gandhi


राहुल गांधी के भाषण के दौरान निर्मला सीतारमण के चेहरे पर कई दफा कैमरा घूमा और हर बार अलग भाव-भंगिमा नजर आई. कभी वह मुस्कुराती नजर आ रही थीं, तो कभी उनके चेहरे पर खीज भी दिख रही थी. एक वक्त ऐसा भी आया कि वह अपना सिर भी पकड़ती दिखी थीं.

जाति जनगणना और किसानों का भी मुद्दा उठाया 
40 मिनट से ज्यादा के अपने भाषण में राहुल गांधी ने किसानों और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया. उन्होंने मिडिल क्लास की बात करते हुए कहा कि इस बजट से पहले तक शायद मिडिल क्लास प्रधानमंत्री जी को सपोर्ट करता था. इस बजट में उन्हें कुछ नहीं मिला है. राहुल के भाषण के दौरान कांग्रेस सांसद काफी जोश में नजर आ रहे थे और लगातार मेज थपथपाते दिखे. 


यह भी पढ़ें: सपा सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, गैंगस्टर मामले में मिली 4 साल की सजा रद्द  


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement