Advertisement

Parliament News: न्यूज चैनल फैला रहे मानसिक प्रदूषण, राघव चड्ढा ने राज्य सभा में उठाया भड़काऊ बहस का मुद्दा

AAP सांसद ने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि ऐसे चैनलों और एंकरों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है.

Parliament News: न्यूज चैनल फैला रहे मानसिक प्रदूषण, राघव चड्ढा ने राज्य सभा में उठाया भड़काऊ बहस का मुद्दा

आप नेता Raghav Chadha पंजाब से राज्य सभा सांसद हैं.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: न्यूज चैनलों पर गालियां देने तक पहुंच जाने वाली भड़काऊ बहस का मुद्दा अब संसद में भी उठ गया है. आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने बृहस्पतिवार को राज्य सभा में इन बहस पर सवाल उठाया. उन्होंने न्यूज चैनलों पर होने वाली बहस से आम जनता के 'मानसिक प्रदूषण' का शिकार बनने की बात कही. साथ ही सरकार से पूछा कि ऐसे चैनलों और एंकरों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है.

पढ़ें- India China Clash: LAC से सटे गांवों में बिखरे मिले दर्जनों एक्टिव बम, जानें क्या है चीन की नई साजिश

खबरें 'ध्वनि प्रदूषण' में बदल गई हैं

पंजाब से राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आज देश में खबरें ध्वनि प्रदूषण में बदल गई हैं. AAP नेता ने राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह (Harivansh Narayan Singh) को उनके पत्रकार होने की याद दिलाई और कहा कि वह खबरों के महत्व को अच्छी तरह जानते हैं. ऐसे में वह समझ रहे होंगे कि आजकल अधिकांश चैनल शाम 5 बजे से 11 बजे तक भड़काऊ डिबेट कर मानसिक प्रदूषण फैलाने का काम करते हैं.

पढ़ें- Bihar Hooch Tragedy: विधानसभा में फिर बोले नीतिश कुमार- गड़बड़ शराब पिएंगे तो मरेंगे ही, मुआवजा किस बात का

सरकार बताए, बना रहे कौन सी नीति

चड्ढा ने सदन में उपसभापति के जरिये केंद्र सरकार से सवाल किया कि क्या मानसिक प्रदूषण फैलाने वाले भड़काऊ न्यूज चैनलों और एंकरों के खिलाफ कोई कार्रवाई हो रही है? यदि हां, तो क्या कार्रवाई की गई है? साथ ही उन्होंने पूछा कि क्या सरकार भड़काऊ बहस वाले मामलों को लेकर कोई नीति लेकर आ रही है?

पढ़ें- Greater Noida: 2 लाख रुपये के कुत्ते के मालिक का अपहरण, फिरौती में मांगा डॉग, ऑडियो वायरल

सरकार ने बताया बना हुआ है सिस्टम

केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने चड्ढा की तरफ से पूछे गए सवाल का जवाब दिया. उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में शिकायत होने पर उसका निस्तारण एक सिस्टम के तहत होता है. इसके लिए त्रिस्तरीय शिकायत निवारण प्रणाली है. कोई शिकायत भेजता है तो इस प्रणाली के तहत ही उसका निवारण किया जाता है. साथ ही उन्होंने बताया कि फिलहाल ऐसी कोई शिकायत लंबित नहीं है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement