Advertisement

रायबरेली : नानी के घर गई थी 7 साल की मासूम, मामा ने उड़ेल दी खौलती हुई दाल, भांजी की तबीयत नाजुक

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक मामा अपनी भांजी के लिए कंस बन गया. मामा ने अपनी भांजी पर खौलती हुई दाल का पतीला का उड़ेल दिया. इस घटना में बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है.

Latest News
रायबरेली : नानी के घर गई थी 7 साल की मासूम, मामा ने उड़ेल दी खौलती हुई दाल, भांजी की तबीयत नाजुक
Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पुराने सिनेमा हॉल के पास एक मामा अपनी भतीजी के लिए काल बन गया. आरोप है कि मामा श्याम सिंह ने गुस्से में अपनी सात साल की भतीजी पर खौलती हुई दाल उड़ेल दी. भाई-बहन के बीच हुई लड़ाई का भुगतान सात साल की जाह्नवी को करना पड़ा. बच्ची को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल में रेफर किया गया. 

क्या है मामला, यहां समझें
मिली जानकारी के मुताबिक, सात साल की जाह्नवी अपनी मां अनीता के साथ अपनी नानी के घर गई थी. यहां रविवार देर शाम वह घर में खेल रही थी. इसी बीच उसका मामा वहां आया और अपनी बहन अनीता से फोन मांगने लगा. अनीता ने अपने भाई को फोन नहीं दिया. इस पर भाई नाराज हो गया और उसने चूल्हे पर पक रही दाल का पतीला उठाकर अपनी भांजी जाह्नवी पर उड़ेल दिया. भाई-बहन के बीच हुई लड़ाई का खामियाज एक छोटी बच्ची को भुगतना पड़ा. बच्ची चीखने लगी तब उसे अस्पताल में भर्ती कराया. बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. 


यह भी पढ़ें- UP News: रायबरेली में ट्रेन को डिरेल करने की साजिश नाकाम, ड्राइवर की सतर्कता से टला बड़ा हादसा


नशे का आदी है युवक 
गांव वालों का कहना है कि आरोपी युवक नशे का आदी है और लोगों से लड़ता रहता है. मामले की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने आरोपी मामा को थाने लेकर गई. थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना की जानकारी हमें मिली है. आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है और तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह घटना हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कस्बे की बताई जा रही है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement