Advertisement

विशेष धर्म के लोगों को टारगेट कर करोड़ों की ठगी, ईडी ने बताया QFX-YFX स्कैम का इंटरनेशनल कनेक्शन

QFX-YFX स्कैम में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा किया है. देशभर में फॉरेक्स ट्रेडिंग और MLM स्कीम के नाम पर एक विशेष धर्म के लोगों को टारगेट कर करोड़ों की ठगी की गई. स्कीम को दुबई में बैठे मास्टरमाइंड नवाब अली उर्फ लविश चौधरी ने ऑपरेट किया.

Latest News
विशेष धर्म के लोगों को टारगेट कर करोड़ों की ठगी, ईडी ने बताया QFX-YFX स्कैम का इंटरनेशनल कनेक्शन

ED, QFX- YFX scam

Add DNA as a Preferred Source

भारत में एक बार फिर मल्टी-लेवल मार्केटिंग (MLM) स्कीम के नाम पर बड़े फाइनेंशियल फ्रॉड का पर्दाफाश हुआ है. केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस घोटाले का भंडाफोड़ करते हुए करीब 270 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है और 116 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है. इस पूरे फर्जीवाड़े की कमान दुबई में बैठे नवाब अली उर्फ लविश चौधरी के हाथों में थी. 

कैसे चल रहा था QFX-YFX स्कैम? 

ED की जांच में सामने आया है कि QFX और YFX जैसी कंपनियों ने फॉरेक्स ट्रेडिंग और MLM स्कीम के नाम पर हजारों लोगों से करोड़ों की ठगी की. शुरुआत में QFX ट्रेड लिमिटेड के नाम से स्कीम चलाई गई, जिसमें निवेशकों को हर महीने 5% रिटर्न का लालच देकर जोड़ा गया. खास बात यह रही कि इस स्कीम को एक विशेष धर्म समुदाय के लोगों को टारगेट कर पेश किया गया और उन्हें भरोसा दिलाया गया कि यह योजना सिर्फ उनके लिए है. 

कैसे हुआ खुलासा? 

देश के कई राज्यों जैसे सहारनपुर, मेरठ, भोपाल, चंडीगढ़ और असम में दर्ज एफआईआर के आधार पर ED ने जांच शुरू की. इसी साल फरवरी में दिल्ली, नोएडा, शामली और रोहतक में छापेमारी की गई. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कंपनी ने नाम बदलकर YFX (Yorker FX) कर लिया था लेकिन धोखाधड़ी का तरीका वही रहा. 

मास्टरमाइंड की और भी स्कीमें 

नवाब अली उर्फ लविश चौधरी ने सिर्फ QFX/YFX ही नहीं, बल्कि BotBro, TLC Coin जैसी कई और फर्जी योजनाएं शुरू की थीं. इनके प्रचार के लिए भारत और दुबई में बड़े इवेंट्स आयोजित किए गए. पैसे इकट्ठा करने के लिए NPay Box Pvt. Ltd., Capter Money Solutions Pvt. Ltd. और Tiger Digital Services Pvt. Ltd. जैसी शेल कंपनियों के खातों का इस्तेमाल किया गया. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement