Advertisement

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की रडार पर अब पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, धमकी मिलने के बाद कनॉट प्लेस के थाने में मामला दर्ज

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद लॉरेंस गैंग को खुली चुनौती देना पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के लिए मुसीबत बन गया है. पप्पू यादव को फिर से धमकी मिली हैं.

Latest News
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की रडार पर अब पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, धमकी मिलने के बाद कनॉट प्लेस के थाने में मामला दर्ज

Pappu Yadav

Add DNA as a Preferred Source

मुंबई के बांद्रा से विधायक बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. इस हत्याकांड के बाद सलमान खान को भी कई बार मारने की धमकी मिली है. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती दी थी. इस चुनौती के बाद से वो लगातार मुश्किलों में घिरने नजर आ रहे हैं. 

लॉरेंस गैंग को चुनौती देना बना मुसीबत
जब से उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती दी है तब से ही उनको लगातार धमकियां मिल रही है. इसी बीच एक बार फिस से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया है. पप्पू यादव के पीए मोहम्मद सादिक आलम के अनुसार, उसके व्हाट्सऐप पर धमकी भरे मैसेज किए गए हैं.

मारने की मिली है सुपारी
धमकी देने वाले ने मैसेज में लिखा है कि 'वह लॉरेंस गैंग को मिटाने की धमकी दे रहा था न, उसको बोलना उसकी सुपारी मिली है.' जिस नंबर से ये मैसेज आया है उसने व्हाट्सएप पर लॉरेंस विश्वोई की डीपी लगा रखी है. धमकी वाला मैसेज बुधवार रात 2 बजे और फिर गुरुवार सुबह 10 बजे के करीब आया इस मामले पर दिल्ली के कनॉट प्लेस के थान में केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. 

ये भी पढ़ें- Noida Crime News: मायके से ससुराल पहुंची बीवी, नाराज पति ने पीट-पीटकर उधेड़ी खाल, जानें क्या है पूरा मामला

इसके पहले भी मिली थी धमकी
बता दें कि इससे पहले भी पप्पू यादव को कई दूसरे नंबरों से भी जान से मारने की धमकी दी गई थी. इसकी लिखित शिकायत पूर्णिया थाने में दर्ज कराई गई थी. इस मामले में पुलिस ने महेश नाम के एक व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार भी किया था, लेकि हैरानी की बात तो ये है कि इसका लॉरेंस गैंग से कोई लेना देना नहीं था. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement