Advertisement

पंजाब: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला फिरोजपुर, गुरुद्वारा साहिब के पास 3 लोगों की हत्या

Punjab Crime News: पुलिस ने बताया कि एक महीने पहले ही मृतक लड़की की शादी हुई थी. वह अपने दोनों भाइयों के साथ शॉपिंग करने जा रही थी, तभी रास्ते में उनपर हमला हुआ.

Latest News
पंजाब: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला फिरोजपुर, गुरुद्वारा साहिब के पास 3 लोगों की हत्या

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

पंजाब के फिरोजपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब तड़ातड़ गोलियों की आवाज गूंजने लगी. कारगर गुरुद्वारा साहिब के पास तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जबकि चौथे शख्स की हालत गंभीर है. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे, जिन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर 5 लोग सफेद रंग की कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे.उनकी गाड़ी गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब के सामने पहुंची थी. तभी एक बाइक पर सवार होकर दो नकाबपोश बदमाश आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. हमलावरों ने करीब 20 राउंड फायरिंग की. 

मृतकों में एक लड़की भी शामिल
गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास हड़कंप मच गया. लोग इधर-उधर भागने लगे. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल भर्ती कराया गया, जिनमें से तीन की मौत हो गई. जबकि दो महिलाओं का इलाज चल रहा है. मृतकों में एक लड़की भी शामिल है. 


यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों पर हमला, जवाबी कार्रवाई में 9 नक्सली ढेर, एनकाउंटर जारी


पीड़ित परिजनों ने बताया कि एक महीने पहले ही उनकी बेटी की शादी हुई थी. वह अपने दोनों भाइयों के साथ शॉपिंग करने जा रही थी, तभी रास्ते में उनकी कार पर फायरिंग हो गई. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है. साथ ही मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल इस बात का पता नहीं चला है कि यह हमला क्यों किया गया.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement