भारत
वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह पंजाब से भागकर कुरुक्षेत्र में छिप गया था. उसे शेल्टर देने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.
डीएनए हिंदी: पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने गुरुवार को सभी राज्यों में भगोड़े खालिस्तानी उपदेशक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के बारे में अलर्ट जारी किया है. पंजाब पुलिस के मतुाबिक अमृतपाल सिंह राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल है. अमृतपाल की तलाशी के लिए पंजाब और नजीदीकी राज्यों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस छानबीन कर रही है.
गुरुवार को पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया है, जिसमें अमृतपाल पुलिस से बचने के लिए हरियाणा के शाहाबाद पहुंचा था. एक वीडियो में वह छाता के नीचे छिपते नजर आ रहा है. उसने अपना भेष बदल लिया है. वह एक शर्ट और पैंट में नजर आ रहा है. पंजाब पुलिस उसके करीबियों को भी गिरफ्तार कर रही है.
इसे भी पढ़ें- Amritpal Singh पर लगाया गया NSA, जानें क्या है ये और क्यों घबराते हैं इससे बदमाश
हरियाणा पुलिस ने राज्य के कुरुक्षेत्र जिले में अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी पापलप्रीत सिंह को कथित तौर पर अपने घर में शरण देने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया. पंजाब पुलिस ने पहले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जो अमृतपाल सिंह की सिक्योरिटी टीम का हिस्सा था.
पंजाब पुलिस ने जारी किया CCTV फुटेज
पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह का वीडियो रिलीज किया है. पंजाब पुलिस ने ट्वीट किया, 'हरियाणा के कुरुक्षेत्र में घर के पास का सीसीटीवी फुटेज जहां अमृतपाल सिंह छाते में छिपता नजर आ रहा है. यहीं उसका सहयोगी पप्पलप्रीत 19 मार्च को ठहरे थे. हरियाणा की एक महिला बलजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है.'
ये भी पढ़ें- पंजाब में मंगलवार तक बंद रहेगा इंटरनेट, पत्नी के पास कनाडा भागने की फिराक में है अमृतपाल?
#CCTV visuals near the house in #Kurukshetra, #Haryana where #AmritpalSingh (under umbrella) and his aide Pappalpreet stayed on 19th March.
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) March 23, 2023
Haryana-based Woman harbourer identified as Baljeet Kaur has been arrested. pic.twitter.com/hnCNHiAghm
देश के खिलाफ षड्यंत्र रच रहा था अमृतपाल सिंह
पंजाब पुलिस के IG सुखचैन सिंह गिल ने कहा है कि तेजिंदर सिंह गिल के साथ हुई पूछताछ में पुलिस को उसके पास से कुछ संवेदनशील जानकारियां मिली हैं, जो इशारा कर रही हैं कि कुछ राष्ट्र विरोधी काम चल रहा था. आईजी ने कहा कि इस बात की प्रबल आशंका है कि अमृतपाल का सीमा पार से संबंध भी था.
IG सुखचैन सिंह गिल ने कहा, 'कुछ जगहों पर, ऐसे वीडियो थे जो दिखाते हैं कि वे फायरिंग रेंज में जल्लुपुर खेड़ा के पास फायरिंग अभ्यास कर रहे थे. कुछ फुटेज और तस्वीरों से पता चलता है कि उन्होंने आनंदपुर खालसा फौज (AKF) के होलोग्राम बनाए हैं. हथियार के लोडिंग और अनलोडिंग के कुछ वीडियो थे.'
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.