भारत
Influencer Kamal Kaur Death: पंजाब की फेमस सोशल मीडिया इंन्फ्लूएंसर कमल कौर भाभी का शव संदिग्ध हालत में अस्पाल में पार्क एक गाड़ी में मिला. मौके पर पहुंची ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Kamal Kaur News: पंजाब में जानी-मानी मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएसर कमल कौन का शव संदिग्ध हालत में मिला है. कमल कौर भाभी का का शव अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक कार में मिला. इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. सूत्रों के अनुसार पुलिस ने बताया कि कमल कौर का शव कई दिनों से कार की डिक्की में बंद था. बदबू आने के बाद जब इसकी शिकायत की गई तो पुलिस को बुलाकर कार की डिक्की को खुलवाया गया.
कई बार मिल चुकी है जान से मारने की धमकी
पुलिस जांच में सामने आया है कि इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी को पिछले कई दिनों से जान से मारने की धमकी मिल रही थी. कमल कौर लुधियाना की रहने वाली थीं, वह हमेशा अपनी रील्स को लेकर लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती थी. कमल कौर को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर करीब 4 लाख के आस-पास फॉलोअर्स थे. एसपी सिटी ने बताया कि हमे सूचना दी गई थी कि अस्पताल की पार्किंग में एक गाड़ी खड़ी है जिससे बहुत बदबू आ रही है. इसी के आधार पर हमने कार की तलाशी ली औऱ अंदर हमें कमल कौर की लाश मिली.
जांच में जुटी पुलिस
कमल कौर की उम्र लगभग 30 साल वह 9 तारीख को घर से निकली थी. घर वालों को कहा था कि वो बठिंडा में एक प्रमोशन इवेंट में शिरकत करने जा रही है उसके बाद इस लड़की से उनका संपर्क नहीं हुआ. पुलिस ने बताया कि शुरूआती जांच से पता चल रहा है कि कमल की हत्या की किसी अज्ञात युवक ने की हैं, लेकिन वो कौन है अभी इसका पता नहीं चल पाया. पुलिस मामला दर्ज कर हर तरीके से जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस का सीसीटीवी वीडियो खंगाल रही है ताकी ये पता लगाया जा सके कि ये गाड़ी यहां पार्क किसने की.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.