Advertisement

घर में बीवी और बेटे को मारी गोली, कुत्ते की भी ले ली जान, फिर ASI ने कर ली सुसाइड

Punjab Crime News: पंजाब में एक पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद अपनी सर्विस गन से ही खुद को भी गोली मार ली.

घर में बीवी और बेटे को मारी गोली, कुत्ते की भी ले ली जान, फिर ASI ने कर ली सुसाइड

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पंजाब पुलिस के एक एएसआई ने गुरदासपुर में आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले इस शख्स ने अपनी बीवी और अपने बेटे को गोली मार दी. इतना ही नहीं उसने अपने पालतू कुत्ते को भी जान से मार डाला. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया गया है कि चारों की जान लेने लिए एएसआई भूपिंदर सिंह ने अपनी सर्विस गन का ही इस्तेमाल किया था.

भूपिंदर ने पहले अपनी पत्नी और फिर 19 साल के बेटे को गोली मारी. इन दोनों की हत्या के बाद उसने पालतू कुत्ते को भी गोली मार दी और खुद की भी जान ले ली. इस पूरी घटना के दौरान एक महिला ने उसे देख लिया था. इसी के चलते भूपिंदर ने महिला को भी अगवा कर लिया था. हालांकि, पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

यह भी पढ़ें- तेलंगाना BJP चीफ को रातों-रात पकड़ ले गई पुलिस, जमकर हुआ हंगामा

डर गए हैं गांव के लोग
गांव के सरपंच ने बताया कि इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. लोग डरे हुए हैं. गुरदासपुर के एसएसएपी हरीश कुमार दायमा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए भेजी गई थी. बाद में पता चला कि आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली.

यह भी पढ़ें- दीपक बॉक्सर कौन है, मेक्सिको से गिरफ्तार करके भारत ले आई दिल्ली पुलिस

पुलिस ने कहा है कि आरोपी एएसआई ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या की और सर्विस गन से ही खुद को भी गोली मार ली. हत्या का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement