Advertisement

Punjab: सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए गुड न्यूज! शुरू हुई यंग एंटरप्रेन्योर स्कीम, जानिए खासियत

पंजाब सरकार ने बिजनेस ब्लास्टर यंग एंटरप्रेन्योर स्कीम शुरू की है. यह स्कीम को 11वीं के विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई है.

Punjab: सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए गुड न्यूज! शुरू हुई यंग एंटरप्रेन्योर स्कीम, जानिए खासियत

स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा बिजनेस ब्लास्टर यंग एंटरप्रेन्योर स्कीम लांच

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली में सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को पहले से बेहतर करने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी अब पंजाब में ऐसे ही बदलाव कर दिखाने के बात कर रही हैं. मंगलवार को भगवंत मान सरकार राज्य में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एक और कदम उठाया. पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की व्यापारिक उद्यमी बनने सम्बन्धी इच्छाओं को व्यवहारिक रूप देने के लिए बिजनेस ब्लास्टर यंग एंटरप्रेन्योर स्कीम लॉन्च की.

इस मौके पर बोलते हुए हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि जहां हम पंजाब के शिक्षा मॉडल को पूरी दुनिया की अपेक्षा बेहतर बनाना है वहीं साथ ही हमें यह भी यकीनी बनाना चाहता हैं कि हमारे सरकारी स्कूलों में पढ़े विद्यार्थी 12वीं करने के बाद यह न सोचें कि "अब मैं क्या करूं?" उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ते विद्यार्थी अब रोज़गार मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बनेंगे.

पढ़ें- पंजाब के किसानों से भगवंत मान ने किया बड़ा वादा, धान की खरीद को लेकर कही यह बात

11वीं के विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई स्कीम
उन्होंने कहा कि इस सवाल को ख़त्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से बिजनेस ब्लास्टर यंग एंटरप्रेन्योर स्कीम शुरू करने का फ़ैसला किया गया है. इस स्कीम को 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए शुरू किया गया है और इसको पहले पड़ाव के अधीन पंजाब राज्य के 9 जिलों अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, होशियारपुर, फ़िरोज़पुर, रोपड़ और साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर के 31 स्कूलों में शुरू किया जाना है और अगले शैक्षिक वर्ष से पंजाब राज्य के सभी स्कूलों में लागू किया जाएगा.

पढ़ें- गुजरात में सियासी पारा बढ़ाएंगे केजरीवाल और भगवंत मान, गहलोत भी हुए एक्टिव

बच्चों से लिए जाएंगे प्रस्ताव
उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत पहले बच्चों से उनकी व्यापारिक प्रस्ताव लिये जाएंगे और फिर उन व्यापारिक प्रस्तावों को स्थापित उद्योगपतियों के साथ विचारा जायेगा और जो व्यापारिक प्रस्ताव उचित पाये गई उस प्रस्ताव के लिए 8 विद्यार्थियों का एक मिक्स ग्रुप बना कर उनको पूरा मार्गदर्शन देते हुए ग्रुप के हरेक मैंबर को 2000 रुपए दिए जाएंगे जोकि इस पैसे को अपनी व्यापारिक प्रस्ताव को सफल बनाने के लिए लगाएंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement