भारत
पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर मतगणना हो रही है. रुझानों में कांग्रेस को फायदा मिलता दिख रहा है वहीं पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी जालंधर लोकसभा सीट से जीत गए हैं. उन्होंने भाजपा के सुशील रिंकू को मात दे दी है. पढ़ें रिजल्ट का लाइव अपडेट...

Updated : Jun 04, 2024, 06:15 PM IST
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने शुरू हो गए हैं. पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी जालंधर लोकसभा सीट से जीत गए हैं. चंडीगढ़ में भी कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है. लेकिन सीएम भगवंत मान के गढ़ संगरूर में आम आदमी पार्टी के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर जीत गए हैं. उन्होंने कांग्रेस के सुखपाल खैरा को शिकस्त दे दी है.