Advertisement

शादी या खूनी खेल! प्रेमी के साथ रह रही पत्नी को समझाकर पति लाया था वापस, कुछ दिनों बाद पूरे ससुराल को दिया जहर

पंजाब से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. यहां पर कथित तौर पर एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए पूरे ससुराल को जहर दे दिया.

Latest News
शादी या खूनी खेल! प्रेमी के साथ रह रही पत्नी को समझाकर पति लाया था वापस, कुछ दिनों बाद पूरे ससुराल को दिया जहर

punjab crime

Add DNA as a Preferred Source

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे. यहां पर कथित तौर पर एक महिला ने शादी के चार महीने बाद पति और ससुराल वालों को जहर दे दिया. इस घटना में पति और सास की मौत हो गई. दूसरी तरफ ससुर की हालत गंभीर बनी हुई है. इस मामले में पंजाब पुलिस ने आरोपी महिला को उसके प्रेमी सहित गिरफ्तार कर लिया है साथ ही युवती की मां को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी से पता चला कि इस आरोपी महिला का विवाह कुछ ही महीने पहले हुआ था. 

प्रेमी के संग रह रही थी महिला
दरअसल आरोपी महिला की पहचान खुशमनदीप कौर के रूप में हुई है. जिसकी उम्र 33 साल बताई जा रही है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस महिला का कथित तौर पर चमकौर सिंह नाम के युवक से प्रेम संबंध था. पुलिस का कहना है कि चैट रिकॉर्ड के आधार पर दोनों के सबंध की पुष्टी भी हो गई है. पुलिस ने ये भी जानकारी दी है कि खुशमनदीप की शादी फरवरी में 40 साल के शिवतार सिंह के साथ हुई थी. रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस सूत्रों ने ये भी बताया कि शादी के कुछ दिन बाद खुशमनदीप अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ रहने लगी थी. बाद में पति के समझाने पर वह घर वापस आई थी.

कबूल किया गुनाह
बीते 9 जून की खुशमनदीप जब खाना बना रही थी तो उसने आटा लगाते समय उसमे कीटनाशक जहर मिला दिया. महिला ने पहले पति को खाना खिलाया. उसके बाद सास-ससुर को भी खाना परोस दिया. वहीं अपने लिए कह दिया कि उसे भूख नहीं है और न के बराबर ही खाया. खाना खाने के बाद पति, सास और ससुर को उल्टियां होने लगी. जिसके बाद अस्पताल में पति और सास ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस का कहना हैं कि आरोपी महिला ने पूछताछ में जहर देने वाली बात कबूल कर ली है. वहीं उसने ये भी बताया है कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी इसीलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement