Advertisement

भगवंत मान सरकार के 4 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के बाद पंजाब में सियासी उथल-पुथल

Bhagwant Man: दिल्ली में सियासी हलचल के बाद अब पंजाब में भी फेरबदल की शुरुआत हो चुकी है. बता दें कि पंजाब सरकार के 4 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. साथ ही 5 नए मंत्रियों को पार्टी में शामिल किया जा सकता है.

Latest News
भगवंत मान सरकार के 4 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के बाद पंजाब में सियासी उथल-पुथल
Punjab Chief Minister Bhagwant Mann

 

 

Add DNA as a Preferred Source

Punjab News: दिल्ली के बाद अब पंजाब में बड़े पैमाने पर सियासी उठापटक देखने को मिल रहा है. कथित शराब घोटाले मामले में दिल्ली के सीएम केजरीवाल के बाहर आने के बाद से ही आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में बड़े फेरबदल किए जा रहे हैं. इस दौरान पंजाब सरकार के 4 मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है. वहीं इस्तीफा देने वाले नेताओं में अनमोल गगन, ब्रह्म शंकर जिम्पा, बलकार सिंह और चेतन सिंह का नाम शामिल है. इसके साथ ही सरकार में अन्य बदलाव भी किए जा सकते हैं. 

ये 5 नए चेहरे ले सकते हैं शपथ 
पंजाब के CM भगवंत मान की सरकार में यह चौथा कैबिनेट विस्तार है, जो 30 महीने के कार्यकाल के दौरान हो रहा है. वहीं मौजूदा कैबिनेट में 15 मंत्री हैं, जिनमें से 3 पद अभी भी खाली हैं. मिली जानकारी के अनुसार, नए मंत्रियों के लिए 5 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है, जो सोमवार को राजभवन में शपथ लेंगे. इनमें महिंदर भगत, बरिंदर कुमार गोयल, तरणप्रीत सिंह सौंद, डॉ. रविजोत, और हरदीप सिंह मुंडिया शामिल हो सकते हैं.

पंजाब में सियासी हलचल का कारण क्या?
हालांकि, जिन मंत्रियों को हटाया गया है, उनके पास महत्वपूर्ण मंत्रालय थे. अभी तक सरकार ने यह साफ नहीं किया है कि इन बदलावों की असली वजह क्या है. वहीं राजनीतिक विश्लेषक इस फेरबदल को दिल्ली में हुए सियासी उठापटक, पंजाब में आगामी उपचुनावों और पंचायत चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं. दिल्ली में भी अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद बड़े बदलाव हुए थे, जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान किया था.


यह भी पढ़ें: गले लगाया, हाथ मिलाया, बाइडेन ने खास तरीके से किया पीएम मोदी का स्वागत, देखें तस्वीरें  


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement