Advertisement

Bomb Threat: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर चंडीगढ़ पुलिस

चंडीगढ़ पुलिस को धमरी भरा ईमेल मिला है. ई-मेल में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.

Latest News
Bomb Threat: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर चंडीगढ़ पुलिस

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, ये धमकी ईमेल के जरिए दी गई है. बम निरोधक दस्ता और चंडीगढ़ पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं हैं. सुरक्षा कारणों से अदालत को खाली कराया जा रहा है. मुख्य न्यायाधीश और सभी वकीलों तथा लोगों को अदालतों के बाहर से हटाया जा रहा है. बीबीएमबी मामले की सुनवाई भी दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है. इसके साथ हाई कोर्ट आने जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है. 

पहले भी मिली धमकी 

आपको बता दें की बीते दिन ही लुधियाना के डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. यह धमकी भी ईमेल के जरिए भेजी गई थी. हालांकि जब बम स्कवॉड की टीम जांच करने पहुंची तो वहां कुछ नहीं मिला. फिलहाल जांच जारी है. इस बीच हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने वकीलों और फरियादियों से सतर्क रहने की अपील की है. बार की ओर से सभी वकीलों और फरियादियों से आग्रह किया गया है कि पूरे कैंपस में कहीं भी कोई लावारिश चीज या संदिग्ध आदमी दिखे तो तत्काल बार आफिस को सूचित करें. जांच और सर्च अभियान पूरा होने के बाद अदालती कार्रवाई लंच के बाद दोपहर दो बजे से दोबारा से शुरू की जाएगी.

ये भी पढ़ें-'देश के गद्दार!' ज्योति से पहले भारत की डिप्लोमेट माधुरी गुप्ता निकली थी डबल एजेंट, पाकिस्तान के लिए करती थी जासूसी, जानें पूरी कहानी

वहीं, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में बम की धमकी के बाद पंजाब विधानसभा और सचिवालय की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. ये दोनों इमारतें भी हाईकोर्ट के पास ही हैं. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. इसी क्रम में चंडीगढ़ स्थित इलांते मॉल को भी खाली कराया गया है. सुरक्षा एजेंसियां यहां भी चप्पे चप्पे पर तलाशी कर रही हैं. `

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement