Advertisement

Punjab News: AAP विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या या हत्या पुलिस जांच में जुटी

Gurpreet Bassi Gogi Shot Dead: पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से मौत हो गई है. लुधियाना में उनका निधन अपने आवास पर हुआ है. 

Latest News
Punjab News: AAP विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या या हत्या पुलिस जांच में जुटी

AAP MLA गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से मौत

Add DNA as a Preferred Source

लुधियाना में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी (Gurpreet Bassi Gogi Shot Dead) की गोली लगने से मौत हो गई है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हें देर रात शहर के एक अस्पताल में लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. गोगी की मौत सिर में गोली लगने से हुई है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब तक की जांच और परिस्थितिजन्य साक्ष्य इशारा कर रहे हैं कि आप विधायक ने खुद को गोली मारी है. हालांकि, पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है. 

घर में ही लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस 
डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने बताया, 'आप (AAP) विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी को देर रात शहर के डीएमसी अस्पताल में लाया गया था. उनके सिर में गोली लगी थी. डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन की मौत हो गई थी. अब तक हमें जो जानकारी मिली है कि उन्होंने शुक्रवार को घर में ही डिनर किया था. फिलहाल उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हम घटना की पड़ताल कर रहे हैं.'


यह भी पढ़ें: तीन दिन बाद है महाकुंभ का आगाज, ठंड-बारिश की चेतावनी से ही ठिठुर जाएंगे


पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है. परिस्थितिजन्य साक्ष्य आत्महत्या की ओर इशारा कर रहे हैं. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि उन्हें किसी ने सिर में गोली मारी है या खुद विधायक ने अपनी जान ली है. विधायक की मौत की खबर मिलते ही कमिश्नर भी अस्पताल पहुंच गए हैं. पुलिस जांच को आगे बढ़ाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. विधायक के परिवार में पत्नी, एक बेटा और बेटी हैं.


यह भी पढ़ें: कुमार विश्‍वास को मनोज मुंतशिर ने कहा 'नफरती चिंटू', दोनों के बीच क्यों हुई तनातनी?


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement