Advertisement

Pune Helicopter Crash: पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत, कोहरा बना वजह

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और मेडिकल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है. वहां ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य जारी है.

Latest News
Pune Helicopter Crash: पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत, कोहरा बना वजह

पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश

Add DNA as a Preferred Source

महाराष्ट्र के पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश की एक बड़ी घटना हुई है. ये दुर्घटना बावधन बुद्रुक गांव के नजदीक हुई है. इस हादसे में 3 लोगों की मौत बताई जा रही है. क्रैश होने के बाद हेलीकॉप्टर का मलबा बुद्रुक गांव के जंगलों में जा गिरा. स्थिति को देखते ही ग्रामीणों ने घटना की सूचना हिंजेवाडी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस और मेडिकल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है. वहां पर ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य जारी है.

क्यों हुई ये दुर्घटना
इस हादसे को  लेकर बताया जा रहा है कि इसके पीछे की वजह इलाके में घने कोहरे का होना था. वहीं कई सूत्र तकनीकी खामी को भी इसका कारण बता रहे हैं. इसको लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर सूचना नहीं दी गई है. इस हादसे के पीछे की वजह की जांच चल रही है. आपको बताते चलें कि पुणे में 24 अगस्त को भी एक हेलीकॉप्टर क्रैश की घटना हुई थी. वो हादसा पुणे जिले में मौजूद पौड गांव में हुआ था.


ये भी पढ़ें-Maharashtra: स्कूल में मिलने वाला मिड डे मील बच्चों के लिए बना जहर, तबियत बिगड़ने से 38 छात्र अस्पताल में भर्ती  


पुलिस कर रही मामले की जांच
आज हुए पुणे हेलीकॉप्टर क्रैश को लेकर मौके पर पहुंचे पुलिस की तरफ से बयान आया है. उन्होंने बताया कि 'बुधवार की सुबह एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, और देखते ही देखते ये आग के गुबार में बदल गया. अब तक इस हादसे में तीन लोगों की मौत होने की आशंका है. अभी इसका पता नहीं चल पाया है कि ये विमान सरकारी था या प्राईवेट.

'ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement