Advertisement

पुणे गैंगरेप: दोस्त को पेड़ से बांधकर लड़की को नोचते रहे दरिंदे, सामने आया आरोपियों का स्केच

Pune Gang Rape Case: पुलिस ने आरोपियों का स्केच जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि ये संदिग्ध कहीं भी नजर आएं तो कृपया पुलिस को सूचित करें.

Latest News
पुणे गैंगरेप: दोस्त को पेड़ से बांधकर लड़की को नोचते रहे दरिंदे, सामने आया आरोपियों का स्केच

पुणे गैंगरेप के आरोपियों का स्केच जारी (photo ani)

Add DNA as a Preferred Source

महाराष्ट्र के पुणे में एक युवती के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. अपने दोस्त के साथ घूमने आई 21 साल की लड़की के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया. इतना ही नहीं आरोपियों ने लड़की के दोस्त को पेड़ से बांधकर पीटा और उसके सामने ही इस घिनौरी हरकत को अंजाम दिया. इस घटना को कई घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं सकी है. पुलिस ने अब आरोपियों का एक स्केच जारी किया है.

पुलिस ने आरोपियों का स्केच जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि ये संदिग्ध कहीं भी नजर आएं तो कृपया पुलिस को सूचित करें. पुलिस ने सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर कोंढवा थाना का मोबाइल नंबर भी दिया है. पुलिस ने तीन मोबाइल फोन नंबर (8691999689, 8275200947, 9307545045) उपलब्ध कराए हैं और लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें इस मामले के बारे में कोई जानकारी मिले तो इन नंबरों पर संपर्क करें.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस की 10 टीमें
पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के लिए 10 टीमें भी बनाई हैं. पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे बोपदेव घाट इलाके की है. युवती अपने दोस्त के साथ हिलटॉप पर घूमने गई थी. तभी वहां तीन लोग पहुंच गए. उन्होंने चाकू दिखाकर दोनों को पकड़ लिया और पहाड़ के निचले हिस्से में ले गए. 


यह भी पढ़ें- अमेठी हत्याकांड का आरोपी चंदन वर्मा गिरफ्तार, Whatsapp स्टेटस से पुलिस को मिला था सुराग


वहां, आरोपियों ने लड़की के दोस्त को उसी की शर्ट और बेल्ट से पेड़ से बांध दिया. मुंह में उसके कपड़ा ठूंस दिया, ताकि शोर नहीं मचा सके. इसके बाद तीनों लड़कों ने लड़की के साथ बारी-बारी से रेप किया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला अपने पुरुष मित्र के साथ पुणे शहर में महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचालित ससून जनरल अस्पताल पहुंची, जिसके बाद शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की 10 टीम गठित की गई हैं. पुलिस ने घटनास्थल पर एक फोरेंसिक टीम भेजी और सुराग जुटाने और आरोपियों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों की भी मदद ली. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement