Advertisement

पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भिड़े 48 वाहन, 6 घायल, सीएम ने दिए जांच के आदेश

Road Accident: पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर इस भयंकर हादसे के बाद लंबा जाम लग गया है. इस हादसे में क्षतिग्रस्त हुए 48 वाहनों में से ज्यादातर कार हैं.

पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भिड़े 48 वाहन, 6 घायल, सीएम ने दिए जांच के आदेश

पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भयंकर हादसा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महाराष्ट्र में भयंकर सड़क हादसा हुआ है. रविवार रात पुणे में पुणे-बेंगुलुरु हाईवे पर एक के बाद एक 48 वाहन एक दूसरे से टकरा गए. इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इन सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. गनीमत की बात यह है कि इस हादसे में अभी तक किसी की मौत की  हुई है. सीएम ने इस हादसे में जांच के आदेश दिए हैं.

कैसे भिड़े 48 वाहन?
न्यूज एजेंसी ANI से मिली जानकारी के अनुसार, पुणे-बेंगुलुरु हाईवे पर रविवार रात एक ड्राइवर अपने ट्रक से कंट्रोल खो बैठा. यह ट्रक कई वाहनों से टकरा गया जिस वजह से यह भयंकर हादसा हुआ.

पढ़ें- खाई में गिरी वैन, 20 लोगों की मौत, पाकिस्तान के सिंध में हुआ हादसा

न्यूज एजेंसी भाषा ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि नवाले पुल पर यह हादसा ट्रक के ब्रेक फेल होने या फिर ड्राइवर के ट्रक पर से नियंत्रण खो देने की वजह से हुआ. पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस घटना में 10 से 15 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं और उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया.

पढ़ें- Viral Video: महंगा पड़ा पंगा, दूसरे को लात मारने के चक्कर में बाइक से गिरी लड़की

हादसे के बाद लगा जाम
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर इस भयंकर हादसे के बाद लंबा जाम लग गया है. घटना की सूचना पर पहुंचे प्रशासन के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को किनारे किए है और ट्रैफिक को शुरू किया. पुणे महानगरीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अग्निशमन विभाग ने दावा किया कि हादसे में क्षतिग्रस्त हुए 48 वाहनों में से ज्यादातर कार हैं.

पढ़ें- Madhya Pradesh: बस में जा घुसी SUV, 11 की मौत, गैस कटर से निकालने पड़े शव

इनपुट- ANI/भाषा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement