Advertisement

Prophet Remarks Row: रांची हिंसा में दो और लोगों की मौत, हिंसा भड़काने वालों पर योगी सरकार का भी एक्शन 

Prophet Remarks Row: नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं.

Prophet Remarks Row: रांची हिंसा में दो और लोगों की मौत, हिंसा भड़काने वालों पर योगी सरकार का भी एक्शन 

3 जून को कानपुर में हुई थी हिंसा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी के विरोध में और नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) की गिरफ्तारी की मांग को देश के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन हो रह हैं. शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद यूपी और झारखंड समेत कई राज्यों में प्रदर्शन हुए. रांची में हुए प्रदर्शन में घायल हुए दो और लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है. दूसरी तरह यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है.  

इलाज के दौरान दो लोगों की मौत 
रांची में शुक्रवार को उपद्रव के दौरान गोली लगने से जख्मी दो लोगों की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मरने वालों में एक की पहचान मुदस्सिर उर्फ ​​कैफी के रूप में हुई है. राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है. वहीं अभी 8 जख्मी लोगों का इलाज चल रहा है. बता दें कि रांची में विरोध प्रदर्शन उग्र होने के बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और हवाई फायरिंग की. इस दौरान भीड़ ने भी जमकर पत्थरबाजी की. इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. पत्थरबाजी में पुलिस के कई जवानों को चोट लगी.  

ये भी पढ़ेंः राज्यसभा चुनाव में BJP की बल्ले-बल्ले, जानिए कौन कहां से जीता और किसे मिली हार, यहां देखें पूरी लिस्ट

पूरे रांची शहर में लगा कर्फ्यू
प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद प्रशासन ने पहले रांची शहर के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया था, जिसे बाद में पूरे शहर में लगा दिया गया है. कर्फ्यू के बाद लोगों ने हिंसा वाली जगहों पर कुछ लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया.  आज कई संगठनों ने बंद का ऐलान किया है लेकिन धारा-144 लागू होने की वजह से बंद बेअसर है.    

हिंसा भड़काने वालों पर योगी सरकार का एक्शन
शुक्रवार को देश के कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़की. उत्तर प्रदेश के भी कुछ शहरों से हिंसा की खबरें सामने आई. अब योगी सरकार ने हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ एक्शन लिया है. यूपी के 6 शहरों से पुलिस ने 227 लोगों को हिरासत में लिया है. इसमें सहारनपुर से 48, प्रयागराज से 68, हाथरस से 50 मुरादाबाद से 25, फिरोजाबाद से 08 और अंबेडकरनगर से 28 लोग गिरफ्तार किए गए हैं.  

ये भी पढ़ेंः निर्दलीय प्रत्याशी से राज्यसभा चुनाव हारे कांग्रेस के अजय माकन, नजदीकी मुकाबले में ऐसे पलटी बाजी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement