Advertisement

Priyanka Gandhi संसद में पहुंची फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर, BJP ने लगाया वोट बैंक को खुश करने का आरोप

Priyanka Gandhi Palestine Bag: प्रियंका गांधी सोमवार को संसद में फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर पहुंची. जंग प्रभावित फिलिस्तीन के लोगों के लिए एकजुटता दिखाने के लिए प्रियंका के इस अंदाज पर बीजेपी भड़क गई है. 

Latest News
Priyanka Gandhi संसद में पहुंची फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर, BJP ने लगाया वोट बैंक को खुश करने का आरोप

प्रियंका गांधी फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर पहुंची संसद

Add DNA as a Preferred Source

संसद के शीतकालीन सत्र (Winter Session) में प्रियंका गांधी लगातार चर्चा में हैं. वायनाड से चुनाव जीतकर पहली बार संसद पहुंची प्रियंका (Priyanka Gandhi)अपने पहले भाषण के बाद सोमवार को बैग की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. फिलिस्तीन के लोगों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए प्रियंका फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर संसद पहुंची. इससे पहले वह इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना भी कर चुकी हैं. हालांकि, बीजेपी ने कांग्रेस सांसद के इस कदम की  आलोचना करते हुए कहा कि यह सिर्फ अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए है. 

गांधी परिवार का रहा है फिलिस्तीन से रिश्ता 
कांग्रेस का फिलिस्तीन (Israel Palestine Conflict) को लेकर हमेशा सहानुभूति भरा रवैया रहा है और प्रियंका गांधी ने संसद में भी इसका प्रदर्शन किया है. यासिर अराफात को इंदिरा गांधी अपना भाई माना करती थीं. इजरायल के गाजा पर हमले के बाद फिलिस्तीन के समर्थन में कांग्रेस की ओर से बयान भी जारी किया गया था. सोमवार को हिंसा प्रभावित लोगों के लिए अपना समर्थन जताने के लिए वायनाड सांसद फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर पहुंची. इस बैग पर कटे हुए तरबूजों की तस्वीर थी जिसे फिलिस्तीन के लिए एकजुटता दिखाने के लिए प्रदर्शित किया जाता है. 


यह भी पढ़ें: Sambhal Violence पर बोले CM Yogi, 'जुमे की नमाज के बाद हुई तकरीर से बिगड़ा माहौल'


BJP ने लगाया तुष्टिकरण का आरोप 
प्रियंका गांधी के फिलिस्तीन के समर्थन पर बीजेपी ने निशाना साधा है. बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि गांधी परिवार को तुष्टिकरण ढोने की आदत है. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस और गांधी परिवार आज भी तुष्टिकरण को ढो रहे हैं. चुनाव में उन्हें इसी तुष्टिकरण की वजह से हार मिलती है.' बता दें कि भारत में फिलिस्तीन दूतावास के प्रभारी अबेद एलराज़ेग अबू जाजर ने वायनाड चुनाव में जीत के बाद प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी. उन्हें जीत और संसदीय पारी की शुरुआत के लिए बधाई दी थी.


यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में फिर GRAP-3 लागू, स्कूलों से लेकर क्या-क्या रहेगा बंद, पढ़ें पाबंदियों की पूरी लिस्ट


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement