Advertisement

MP में बोलीं प्रियंका गांधी, 'बीजेपी ने 220 महीनों के शासन में 225 घोटाले कर डाले'

Priyanka Gandhi Rallyयह भी पढ़ें- नर्मदा में आरती, चौराहों पर गदा, मध्य प्रदेश में 'बजरंगबली' के भरोसे हैं प्रियंका गांधी और कांग्रेस? : मध्य प्रदेश पहुंची प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी ने 220 दिन में 225 घोटाले कर डाले हैं.

MP में बोलीं प्रियंका गांधी, 'बीजेपी ने 220 महीनों के शासन में 225 घोटाले कर डाले'

Priyanka Gandhi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मध्य प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस के अभियान की शुरुआत करने प्रियंका गांधी सोमवार को जबलपुर पहुंची. इस मौके पर प्रियंका गांधी ने जमकर चुनावी वादे किए और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को आड़े हाथ लिया. प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इन लोगों ने सिर्फ 220 महीनों के शासन में 225 घोटाले कर डाले.

कर्नाटक की तरह ही प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश में भी 100 यूनिट बिजली बिल माफ, 200 यूनिट होने पर बिजली बिल हाफ, पुरानी योजना, किसानों के लिए कर्जमाफी, 500 रुपये में गैस सिलेंडर और महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का ऐलान किया.

यह भी पढ़ें- नर्मदा में आरती, चौराहों पर गदा, मध्य प्रदेश में 'बजरंगबली' के भरोसे हैं प्रियंका गांधी और कांग्रेस?

प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर लगाए आरोप
बीजेपी पर घोटाले करने का आरोप लगाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, 'BJP ने 220 महीनों के शासन में 225 घोटाले किए हैं. व्यापम घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, खनन घोटाला, कोरोना घोटाला, बिजली विभाग का घोटाला, ई-टेंडर घोटाला, टीवी सेट वितरण घोटाला. इन्होंने नर्मदा मैया और महाकाल कॉरिडोर को भी नहीं छोड़ा'.

यह भी पढ़ें- पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज का आरोप, जानिए कौन हैं वारकरी समुदाय के लोग, क्यों हुआ विवाद

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, 'राजनीति में भी धर्म जैसी आस्था होनी चाहिए. नेताओं के दिलों में भी जनता और देश के प्रति ऐसी ही आस्था होनी चाहिए. जिन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी, उनके दिल में भी देश के प्रति यही आस्था थी. जबलपुर की धरती को 'संस्कारधानी' कहा जाता है. मध्य प्रदेश में ऐसी महिलाएं हुईं जो सत्य के लिए लड़ीं और इस धरती को गौरवान्वित किया. यह रानी दुर्गावती जी, रानी अहिल्याबाई जी और रानी अवंतीबाई जी की धरती है.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement