Advertisement

Draupadi Murmu के बाद यशवंत सिन्हा को मिली Z प्लस सिक्योरिटी, अधिकारियों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को केंद्र सरकार ने जेड कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई है.

Draupadi Murmu के बाद यशवंत सिन्हा को मिली Z प्लस सिक्योरिटी, अधिकारियों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

यशवंत सिन्हा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: केन्द्र सरकार (Modi Government) ने राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कमांडो की जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है. 

केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सीआरपीएफ की वीआईपी सुरक्षा शाखा को यशवंत सिन्हा (84) की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश मिलने के बाद दस्ते ने सिन्हा की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है. अब यशवंत सिन्हा जब भी देश में कहीं आएंगे-जाएंगे, आठ से दस सशस्त्र जवान उनकी सुरक्षा करेंगे. 

द्रौपदी मुर्मू : सधे हुए कदमों का सफर

द्रौपदी मुर्मू को भी मिल चुकी है सुरक्षा

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को भी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. यशवंत सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे जिसके बाद वह अपने लिए वोट मांगने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों का दौरा करेंगे.

Kovind के राष्ट्रपति बनने से दलित खुश लेकिन किसी का भला नहीं, उदित राज के ट्वीट पर भड़के लोग

राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होगा तथा मतगणना 21 जुलाई को होगी. वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त होने जा रहा है. (भाषा इनपुट के साथ)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement