Advertisement

Presidential Election 2022: विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का नामांकन आज, एक और पार्टी का मिला समर्थन

Presidential Election 2022: यशवंत सिन्हा के नामांकन में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सीताराम येचुरी, शरद पवार और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेताओं के आने की उम्मीद है.

Presidential Election 2022: विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का नामांकन आज, एक और पार्टी का मिला समर्थन

यशवंत सिन्हा.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः राष्ट्रपति पद (Presidential Election 2022) के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. दोपहर 12 बजे राज्यसभा महासचिव के कार्यालय में सिन्हा के साथ सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ विपक्षी खेमे के लिए यह ताकत का प्रदर्शन होगा. कांग्रेस के जयराम रमेश और मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय और तापस रॉय, समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव, द्रमुक के तिरुचि शिवा, ए राजा और गोवी चेजियान और वाम मोर्चा के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी और डी राजा मौजूद रहेंगे. 

चुनाव से नाम वापस लेने का सवाल ही नहीं: यशवंत सिन्हा
राजग उम्मीदवार की स्पष्ट बढ़त पर सिन्हा ने दावा किया कि उन्हें कई अदृश्य ताकतों का समर्थन मिलेगा. उन्होंने कहा कि चुनाव से नाम वापस लेने का सवाल ही नहीं उठता है. इससे पहले उन्होंने वादा किया था कि यदि वह चुनाव जीते तो किसानों, कामगारों, बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और हाशिये पर पड़े समाज के सभी वर्गों की आवाज को उठाएंगे. राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को कराया जाएगा और मतगणना 21 जुलाई को होगी.  

ये भी पढ़ेंः यूपी उचपुनाव: अपने ही गढ़ में मात खा गए अखिलेश, 5 पॉइंट में समझें बीजेपी की जीत की कहानी  

बीएसपी और बीजेडी ने मुर्मू का किया समर्थन
एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को नवीन पटनायक की बीजेडी ने समर्थन दिया है. उसके अलावा बसपा ने भी मुर्मू के समर्थन का फैसला किया है. वहीं आदिवासी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा मुर्मू के समर्थन को लेकर दुविधा में है. पार्टी बीजेपी की विरोधी है लेकिन आदिवासी होने के नाते द्रौपदी मुर्म के समर्थन का दबाव है. तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार य़शवंत सिन्हा को समर्थन देने का फैसला किया है. पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष  के टी रामाराव और मुख्यमंत्री केसीआर आज सिन्हा के नामांकन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे.

ये भी पढ़ेंः बागियों को नोटिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा शिंदे गुट, आज होगी सुनवाई

राहुल-ममता भी हो सकते हैं मौजूद
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी भेजने की संभावना है. सिन्हा द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी भी मौजूद हो सकते हैं. नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सिन्हा संसद भवन में महात्मा गांधी और बीआर आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे और फिर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement