Advertisement

President Draupadi Murmu Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय कर्नाटक दौरा आज से, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगी उद्घाटन

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दौरे के दौरान कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगी.

President Draupadi Murmu Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय कर्नाटक दौरा आज से, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगी उद्घाटन

द्रौपदी मुर्मू (फाइल फोटो-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) आज से तीन दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वह कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगी. किसी भी राज्य में राष्ट्रपति के तौर पर उनकी यह पहली आधिकारिक यात्रा है. वह आज चामुंडी हिल्स, मैसूर में मैसूर दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करेंगी. इसके बाद वह हुबली-धारवाड़ नगर निगम द्वारा हुबली में आयोजित सम्मान समारोह 'पौरा सनमान' में भी शामिल होंगी. वे धारवाड़ में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, धारवाड़ के नए परिसर का भी उद्घाटन करेंगी.
 
क्या करेगा कार्यक्रम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को चामुंडी हिल्स, मैसूर में मैसूर दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करेंगी. वहीं मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की एकीकृत क्रायोजेनिक इंजन निर्माण सुविधा का उद्घाटन करेंगी. इस खास अवसर पर, वग वर्चुअल रूप में जोनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (दक्षिण क्षेत्र) की आधारशिला भी रखेंगी. इसी दिन, राष्ट्रपति सेंट जोसेफ विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी और उनके सम्मान में कर्नाटक सरकार द्वारा बेंगलुरु में आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में भी भाग लेंगी.

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: टेक ऑफ नहीं कर पाएगा पायलट का प्लेन! गहलोत समर्थकों ने सौंपे इस्तीफे

त्रिपुरा का भी करेंगी दौरा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्नाटक दौरे के बाद त्रिपुरा का भी दौरा करेंगी. उनका यह दौरा 14 अक्टूबर को होगा. जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मू वहां वह 105 साल पुराने ऐतिहासिक पुष्पबंता पैलेस में डिजिटल संग्रहालय का शिलान्यास करेंगी. इसके अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी उन्हें पंजाब दौरे के लिए आमंत्रित किया है. 

इनपुट - भाषा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
पसंदीदा वीडियो
Advertisement