भारत
शिकायत में कहा गया है कि सेक्टर-4 त्रिवेणी मार्ग पर स्थित इस शिविर के बाहर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती विराजमान रहते हैं. लेकिन आज स्वामी वहां मौजूद नहीं थे.
प्रयागराज के माघ मेला में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिवर में शनिवार शाम बवाल हो गया. आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व लाठी-डंडे लेकर शिविर के अंदर जबरन घुस गए और नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे. सेवकों ने जब उपद्रवियों को रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ हाथापाई की गई. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से इस मामले में कल्पवासी पुलिस थाने में तहरीर दी गई है.
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ओर से दी शिकायत में कहा गया, 'आज शाम करीब 6:30 से 7:30 बजे के बीच कुछ असामाजिक तत्व शिविर परिसर में घुस आए. उनके हाथ में लाठी व डंडे थे. शिवर में घुसते हुई वो उपद्रव मचाने लगे. शिविर में मौजूद सेवकों के साथ मारपीट करने पर आमादा थे. उनको बड़ी मुश्किल से समझाकर शिविर से बाहर निकाला गया. यह परिस्थिति बहुत गंभीर थी. किसी भी क्षण बड़ी अप्रिय घटना हो सकती थी.'
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद नहीं थे मौजूद
बताया जा रहा है कि उस वक्त स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती वहां मौजूद नहीं थे. शिकायत में कहा गया है कि सेक्टर-4 त्रिवेणी मार्ग पर स्थित इस शिविर के बाहर परम पूज्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज विराजमान रहते हैं. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का भी यहां आना-जाना लगा रहता है. ऐसे शरारती तत्व का प्रवेश कर हमला और मारपीट करना बेहद ही चिंता जनक है. उन लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए.
इस घटना के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अपनी जान को खतरा बताया है. उन्होंने कहा कि पुलिस सुरक्षा को सुनिश्चित करे. बताया जा रहा है कि उपद्रवी 'आई लव बुलडोज़र बाबा' का नारा लगा रहे थे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से