Advertisement

मातम में बदली खुशियां... यूपी में सगाई समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, 1 बच्चे की मौत, 2 घायल

पुलिस ने बताया कि घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत खतरे से बाहर है. वहीं मृतक बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Latest News
मातम में बदली खुशियां... यूपी में सगाई समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, 1 बच्चे की मौत, 2 घायल

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सगाई का कार्यक्रम चल रहा था, खुशी का माहौल था. इस बीच हर्ष फायरिंग के दौरान एक बच्चे के गोली लगने से मातम पसर गया. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना में दो बच्चे घायल हो गए. घायलों का इलाज चल रहा है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

पुलिस के मुताबिक, घटना प्रयागराज जिले के यमुनानगर में करछना थाना अंतर्गत केचुआ गांव की है. यहां सोमवार को एक मैरिज लॉन में सगाई आयोजन हो रहा था. लड़का और लड़की दोनों पक्षों को लोग आए हुए थे. खुशी का माहौल था. लड़का-लड़की ने जैसे ही एक दूसरे को अंगूठी पहनाई. तभी किसी ने 12 बोर की बंदूक से दनादन फायरिंग कर दी.

फायरिंग के दौरान कुछ गोलियां वहां मौजूद तीन बच्चों को लग गई. जिनमें 7 साल के कार्तिकेय की मौके पर मौत हो गई. जबकि 11 वर्षीय आयुष और 10 वर्षीय आराधना घायल हो गए. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पुलिस ने बताया कि घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत खतरे से बाहर है. वहीं मृतक बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि हर्ष फायरिंग किस पक्ष की ओर से हुई, इसकी जांच की जा रही है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement