Advertisement

Bihar में प्रशांत किशोर बिगाड़ेंगे Tejashwi Yadav का गेम? समझें समीकरणों का पूरा खेल

Prashant Kishor Bihar Elections: बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर की एंट्री के साथ ही सियासी कयास भी शुरू हो गए हैं. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पीके की पार्टी किसके लिए खतरा बन सकती है? 

Latest News
Bihar में प्रशांत किशोर बिगाड़ेंगे Tejashwi Yadav का गेम? समझें समीकरणों का पूरा खेल

प्रशांत किशोर की पार्टी किसे पहुंचाएगी बड़ा नुकसान?

Add DNA as a Preferred Source

बिहार की राजनीति में इन दिनों प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) चर्चा में हैं. उन्होंने अपनी पार्टी लॉन्च कर दी है और विधानसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया है. इसके बाद से ही चर्चा चल रही है कि उनकी पार्टी एनडीए (NDA) और इंडिया (INDIA) अलायंस में से किसे नुकसान पहुंचा सकती है? राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनकी पार्टी से ज्यादा नुकसान तेजस्वी यादव के मंसूबों को पहुंच सकता है. पीके का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड भी देखें, तो उनका झुकाव बीजेपी की तरफ ही रहा है.

तेजस्वी यादव ने भी शुरू की तैयारी 
प्रशांत किशोर राजनीति में उतरने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) दोनों के लिए ही काम कर चुके हैं. कांग्रेस हाई कमान और आरजेडी के साथ अब तक उनकी बात नहीं बनी है. दबी जुबान में बिहार के राजनीतिक विश्लेषकों का यह भी कहना है कि पीके बीजेपी का ही मोहरा हैं. ऐसे में तय माना जा रहा है कि वह आरजेडी (RJD) के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं.


यह भी पढ़ें: कभी IAS, कभी RAW एजेंट बनकर लोगों को ठगने वाली जोया गिरफ्तार, पुरुषों की आवाज निकालने में थी एक्सपर्ट


आरजेडी के मजबूत गढ़ों में अगर पीके की पार्टी विकल्प बनती है, तो तेजस्वी यादव का सीएम बनने का सपना जल्दी पूरा होता नहीं दिख रहा है. 

तेजस्वी यादव ने भी शुरू की तैयारी 
तेजस्वी यादव भी अपने सामने आने वाली चुनौतियों को बेहतर तरीके से समझ पा रहे हैं. प्रशांत किशोर की एंट्री को देखते हुए उन्होंने भी पार्टी में कुछ बदलाव करने का फैसला किया है. सूत्रों का कहना है कि तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पार्टी की छवि चमकाने के लिए एक पॉलिटिकल कंसल्टेंसी को भी हायर करने की योजना बना रहे हैं. अब तक सोशल मीडिया का काम पार्टी के अंदर से ही किया जा रहा था. इसके अलावा, अब उम्मीदवारों के चयन के लिए भी आंतरिक सर्वे कराए जाने की योजना बना रहे हैं. 


यह भी पढ़ें: अमेठी में दलित परिवार के चार लोगों की हत्या, घर में घुसकर मारी थी गोली, जानें पूरा मामला


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement