Advertisement

यूपी में पुलिस के सामने दबंगों ने की गुंडई, जमीन विवाद में लोगों को पीटा

मौके पर पहुंची पुलिस के सामने दबंगों ने गुंडई की. जिसके बाद पुलिस में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले को संज्ञान लेते हुए तत्काल मुकदमा दायर कर लिया गया है.

Latest News
यूपी में पुलिस के सामने दबंगों ने की गुंडई, जमीन विवाद में लोगों को पीटा

UP News 

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के मथुरा में दबंगों ने पुलिस के सामने भी अपनी गुंडे दिखाई. जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद का मामला बढ़ने लगा तो दबंग प्रधान और उसके साथियों ने मिलकर कुछ लोगों की जमकर पिटाई कर दी. घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस की एक टीम पहुंची लेकिन दबंग उनके सामने भी गुंडई दिखाते हुए मारपीट की. इस मामले में थाना प्रभारी ने जांच के आदेश दिए हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों ही पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पूरा मामला मथुरा के बरसाना के हताना का बताया जा रहा है. भूरा प्रधान ने चार बीघा जमीन खरीदी थी, जिसे राधाचरण ने उन्हें 3:30 करोड़ रुपए में बेची थी और जमीन बेचते समय राधाचरण के तीनों भाइयों की सहमति थी. जमीन खरीदने के बाद भूरा प्रधान उस पर कब्जा करना चाहता था. जिसका स्थानीय निवासी राजू ने विरोध करना शुरू कर दिया. इस बीच दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी, इसके बाद किसी ने इसकी सूचना पीसीआर को कॉल करके दे दी.

यह भी पढ़ें- मनीष सिसोदिया को मिली बड़ी राहत, हफ्ते में एक दिन कर सकेंगे ये काम

पुलिस के सामने भी हुई मारपीट

मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी भूरा प्रधान और उसके साथियों ने राजू की जमकर पिटाई की. बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां पर मौजूद चरन सिंह सैनी नाम के एक शख्स ने विरोध किया तो दबंगों ने उनकी भी जमकर पिटाई की. इस सबके बीच मौके पर पहुंची पुलिस मूकदर्शक बनकर देखते रही और दबंग प्रधान अपने साथियों के साथ दूसरे पक्ष के लोगों की पिटाई करते रहे. पीड़ित चरन सिंह सैनी ने बताया कि भूरा प्रधान और उसके साथ राजू मारपीट कर रहे थे. वह वहां पर लड़ाई रोकने के लिए पहुंचा था लेकिन प्रधान उसको भी पीटने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा. 

यह भी पढ़ें- UP Budget: प्रयागराज महाकुंभ को 2500 करोड़, अयोध्या के लिए खुला पिटारा

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस मामले की जानकारी होते ही थाना प्रभारी ने जांच के आदेश देते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. एसपी देहात त्रिगुण मिशन ने बताया कि बरसाना में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है. इसके साथ उन्होंने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. कहा जा रहा है कि आरोपी भूरा प्रधान के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज किया जा चुके हैं.
 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement