Advertisement

कर्नाटक में कांग्रेस को जिताया, अब सुनील कानुगोलू बने CM सिद्धारमैया के मुख्य सलाहकार, कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिला

Who is Sunil Kanugolu: चुनावी रणनीतिकार सुनील कानुगोलू को कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है और उन्हें सीएम का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है.

कर्नाटक में कांग्रेस को जिताया, अब सुनील कानुगोलू बने CM सिद्धारमैया के मुख्य सलाहकार, कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिला

Sunil Kanugolu with DK Shivkumar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के साथ ही सुनील कानुगोलू खूब चर्चा में हैं. चुनावी रणनीतिकार के रूप में कांग्रेस को जिताने वाले सुनील कानुगोलू को अब कर्नाटक सरकार ने एक तोहफा दिया है. सिद्धारमैया की सरकार ने सुनील कानुगोलू को मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है. उनको कैबिनेट मिनिस्टर के बराबर का ओहदा दिया गया है. कर्नाटक में जीत के बाद सुनील कानुगोलू को मध्य प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की कमान भी दी गई है.

आधिकारिक बयान के मुताबिक, कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले चुनावी रणनीतिकार सुनील कानुगोलू को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सुनील कानुगोलू को कर्नाटक में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है.

यह भी पढ़ें- मंच पर बैठे थे CJI और कानून मंत्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्याय व्यवस्था पर जमकर सुनाया

कौन हैं सुनील कानुगोलू?
चुनावी रणनीतिकार के रूप में काम करने वाले सुनील कानुगोलू एक वक्त में प्रशांत किशोर के साथ I-PAC को शुरू करने में शामिल थे. बाद में वह I-PAC से अलग होकर काम करने लगे. कर्नाटक में PayCM जैसे अभियान और भारत जोड़ो यात्रा के पीछे भी उन्हीं की सोच और रणनीति बताई जाती है. उम्मीदवारों की प्रोफाइलिंग से लेकर चुनावी सर्वे तक सुनील कानुगोलू हर तरफ नजर रखते हैं और कर्नाटक के चुनाव में उन्होंने यह करके भी दिखाया.

यह भी पढ़ें- Congress से समर्थन मांग रही AAP, चन्नी के खिलाफ आरोप लगा रहे भगवंत मान, कैसे मिलेगा साथ?

सुनील कानुगोलू इससे पहले डीएमके, बीजेपी और एआईएडीएमके के लिए बी काम कर चुके हैं. अब कांग्रेस उनसे इतनी प्रभावित है कि न सिर्फ उन्हें कई और राज्यों का जिम्मा दिया गया है बल्कि कर्नाटक में कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है.   

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement