Advertisement

15 दिन से नहीं हो पा रहा था मर्डर का खुलासा, एक पैकेट कंडोम ने खोल दी पोल, केस से सीखेंगे ट्रेनी पुलिस अफसर

Condom Solved Murder Case: यूपी में पलिस ने एक कंडोम की वजह से ऐसे केस का हल निकाल लिया जिसमें वह 15 दिन से खाली हाथ चल रही थी.

15 दिन से नहीं हो पा रहा था मर्डर का खुलासा, एक पैकेट कंडोम ने खोल दी पोल, केस से सीखेंगे ट्रेनी पुलिस अफसर

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर में एक ऐसा मर्डर केस सामने आया है जो पुलिस विभाग के लिए ही नजीर बन गया है. अब ट्रेनी पुलिस अधिकारी भी इस केस से सीखेंगे. 11 जून को हुई एक हत्या का मामला ऐसा था कि पुलिस को इसमें कुछ भी समझ नहीं आ रहा था. दो हफ्ते से खाली हाथ चल रही पुलिस को कंडोम का एक पैकेट हत्या वाली जगह से मिली. कंडोम के इसी पैकेट ने हत्या की पूरी गुत्थी ही सुलझा दी. यही वजह है कि न सिर्फ आम लोग इससे हैरान हैं बल्कि पुलिस के अधिकारी भी दंग रह गए हैं कि एक छोटी सी चीज हत्या जैसे मामलों में कितनी बड़ी मददगार साबित हो सकती है.

बताया गया है कि इस हत्याकांड की केस स्टडी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर मुरादाबाद भेजी जाएगी. दरअसल, यह मामला आंबेडकरनगर के बेवाना थाना क्षेत्र का है. यहां एक बंद पड़े स्कूल से 90 प्रतिशत जला हुआ एक शव बरामद हुआ था. काफी मशक्कत के बाद भी पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिल रही थी. आखिर में पुलिस को घटनास्थल से एक खास ब्रांड का कंडोम मिला. इसी कंडोम के सहारे पुलिस आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया.

यह भी पढ़ें- बॉयफ्रेंड ने दिया ऐसा सरप्राइज कि गुस्से से बौखला गई लड़की, फटकार लगाने के बाद कर लिया ब्रेकअप

कंडोम के सहारे खुल गया पूरा केस
पुलिस का कहना है कि यह हत्या प्रेम प्रसंग की वजह से की गई है. इससे पहले लोगों ने स्कूल की खंडहरनुमा इमारत में लाश देखी तो पुलिस को सूचित किया था. पुलिस की टीम पहुंची तब भी लाश में आग जल रही थी. किसी तरह आग को बुझाया गया और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. हालांकि, शव इतना जल जाने से व्यक्ति की पहचान नहीं हो पा रही थी. फिर कंडोम के ब्रांड के सहारे पुलिस ने छानबीन शुरू की.

यह भी पढ़ें- महिला ने अपने ही पति से करा दी छोटी बहन की शादी, इस अनोखे रिश्ते की वजह कर देगी हैरान

सर्विलांस के जरिए पुलिस को चार लोगों के मोबाइल नंबर भी मिल गए जो घटनास्थल के आसपास थे. इसमें से एक नंबर मृतक का निकला जो कि बंद था. बाद में पचा चला कि ये चारों लोग सर्कस दिखाने आए थे. पुलिस ने और छानबीन की तो बाकी के तीनों साफ पकड़ में आ गए. पता चला है कि मृतक अजब सिंह का अफेयर एक आरोपी इरफान की बहन से था. इसी से नाराज तीनों आरोपी शराब पीने के बहाने उसे इमारत में ले गए और ईंट-पत्थरों से मारकर जान ले ली. हत्यारों ने अजब सिंह की जेब से सारे सामान निकाले लेकिन कंडोम वहीं फेंक दिया. आखिर में इसी कंडोम के सहारे पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement