भारत
Noida News: आरोपी सौरभ गुप्ता ने सलारपुर में घर के बार खेल रही 6 साल की एक मासूम लड़की से दुष्कर्म किया था. इस मामले में पुलिस उसे गिरफ्तार कर मेडिकल कराने ले जा रही थी.
डीएनए हिंदी: दिल्ली से सटे नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो और मोटो जीपी रेस से पहले एक बड़ी घटना सामने आई है. पिस्टल छीनकर भाग रहे एक बदमाश को पुलिस ने गोली मार दी. अपराधी के पैर में गोली लगी है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि अपराधी 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी है. उसे मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलानी पड़ी.
ACP रजनीश वर्मा ने बताया कि घटना नोएडा के सेक्टर-42 की है. सलारपुर के रहने वाले आरोपी सौरभ गुप्ता को पुलिस मेडिकल परीक्षण कराने जिला अस्पताल सेक्टर 30 लेकर गई थी. मेडिकल के बाद उसे घटना से संबंधित कपड़ा बरामद करने के लिए सलारपुर ले जाया गया था. वहां से लौटते समय सेक्टर 42 के पास अचानक गाड़ी में हवा निकलने की आवाज आई. जिस पर पुलिसकर्मी नीचे उतकर गाड़ी के टायर चेक करने लगे.
इसे भी पढ़ें- स्कूल-कॉलेज, दफ्तर और सड़क, नोएडा में क्या-क्या है बंद, घर से निकलने से पहले जानें सबकुछ
फिल्मी स्टाइल में पुलिस से छीनी पिस्टल
तभी मौका पाकर आरोपी ने उप निरीक्षक अजीत सिंह की पिस्टल छीन ली. पुलिस टीम ने सौरभ से पिस्टल वापस देने और सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन आरोपी ने फायर कर दिया. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर दी. इसमें आरोपी के पैर में गोली लगी. आरोपी से पिस्टल छीकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.
ये भी पढ़ें- ट्रेड शो में जाना है पर ट्रैफिक से हैं परेशान, अपनाएं ये रास्ते, पढ़ें एडवाइजरी
20 साल के सौरभ गुप्ता ने सलारपुर में घर के बार खेल रही 6 साल की एक मासूम लड़की से दुष्कर्म किया था. इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. पुलिस को वारदात की जगह से कपड़ा आदि सामान भी बरामद हो गया है. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.