Advertisement

PM Narendra Modi Varanasi Visit: वाराणसी में PM मोदी और CM योगी की जोड़ी, अचानक फ्लाईओवर पर रुका काफिला और...

PM Modi Varanasi Visit: पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी के दौरे पर हैं और आज वह 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

Latest News
PM Narendra Modi Varanasi Visit: वाराणसी में PM मोदी और CM योगी की जोड़ी, अचानक फ्लाईओवर पर रुका काफिला और...

PM Modi and CM Yogi

Add DNA as a Preferred Source

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं. गुरुवार को वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. रात के समय ही एक फ्लाईओवर से गुजरते वक्त पीएम मोदी ने अपना काफिला रुकवा दिया और बिना किसी तय योजना के वहां उतर भी गई. पीएम मोदी ने हाल ही में शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग पर बने इस फ्लाईओवर का उद्घाटन किया था. बताया गया है कि आज वह वाराणसी में 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. नरेंद्र मोदी साल 2014 से इसी वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद हैं.

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में सांसद ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों, सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता और सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से संवाद करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री पांच-पांच प्रमुख प्रतिभागियों को सम्मानित भी करेंगे. वह करीब सवा 11 बजे संत गुरु रविदास जन्मस्थली पर पूजा और दर्शन करेंगे. उसके बाद वह संत गुरु रविदास के 647वें जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे.


यह भी पढ़ें- शरद पवार गुट को मिला 'तुतारी' चुनाव चिह्न,  चुनाव आयोग ने किया आवंटित


अचानक रुका PM मोदी का काफिला
पीएम मोदी रात के समय शिवपुर-फुलवरिया लहरतारा रोड से गुजर रहे थे तभी उन्होंने अचानक अपना काफिला रुकवा दिया. CM योगी के साथ वह उतरे, कुछ देर वहां घूमकर निरीक्षण किया और सीएम योगी से बातचीत की. पीएम मोदी ने अपने पिछले दौरे पर ही इसका उद्घाटन किया था. ऐसे में जब वह इसी फ्लाईओवर से गुजरे तो खुद को रोक नहीं सके. इस बारे में खुद पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "काशी पहुंचने पर (मैंने) शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का निरीक्षण किया. इस परियोजना का हाल में उद्घाटन किया गया और यह शहर के दक्षिणी हिस्से के लोगों के लिए काफी मददगार रहा है."

वाराणसी में PM मोदी और CM योगी

 

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर लिखा, "विकसित भारत के संकल्प को मूर्त रूप देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी निरंतर दृढ़ता के साथ क्रियाशील हैं. उसी कड़ी में वह वाराणसी जनपद में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न लोक-कल्याणकारी विकास परियोजनाओं की सौगात देने आ रहे हैं. शिक्षा, सड़क, उद्योग, पर्यटन, वस्त्र और स्वास्थ्य क्षेत्रों से जुड़ी ये परियोजनाएं 'विकसित भारत' के 'विकसित उत्तर प्रदेश' की संकल्पना की सिद्धि में अत्यंत सहायक होंगी." 

बनास डेयरी का उद्घाटन करेंगे PM मोदी
अधिकारियों ने बताया था कि मोदी रविदास की भव्य मूर्ति का अनावरण करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. उसके बाद वह करखियाव अमूल प्लांट परिसर में 14 हजार करोड़ से अधिक की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे. फिर वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमूल के सबसे बड़े संयंत्र बनास डेयरी का उद्घाटन करेंगे. इस परियोजना से करीब एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. इस डेयरी के शुरू होने से पूर्वांचल के किसानों और गौपालकों की आमदनी भी दोगुनी होगी. कंपनी दुग्ध उत्पादकों को वर्ष के अंत में अपने लाभांश का कुछ प्रतिशत भुगतान भी करेगी.


यह भी पढ़ें- 'हफ्ते में एक दिन No Bag, नो होमवर्क', मध्य प्रदेश में छात्रों को मिली बड़ी राहत 


बयान के मुताबिक, 2014 के बाद से, प्रधानमंत्री ने सड़क, रेल, विमानन, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, शहरी विकास और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए कई विकास परियोजनाएं शुरू करके वाराणसी और इसके आसपास के क्षेत्रों के कायाकल्प पर ध्यान केंद्रित किया है. इसी दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री वाराणसी में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. 

वाराणसी की सड़क कनेक्टिविटी को और बेहतर करने के लिए, प्रधानमंत्री एनएच-233 के घरगरा-ब्रिज-वाराणसी खंड के चार लेन सहित कई सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री सेवापुरी में एचपीसीएल के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट, यूपीएसआईडीएएग्रो पार्क करखियांव में बनास काशी संकुल दूध प्रसंस्करण इकाई; यूपीएसआईडीए एग्रो पार्क, करखियांव में विभिन्न बुनियादी ढांचे का कार्य और बुनकरों के लिए रेशमी कपड़ा छपाई सामान्य सुविधा केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement