Advertisement

PM मोदी की डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत पर क्या बोल पड़े जयराम रमेश? जानें क्यों मांगनी पड़ी माफी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई 35 मिनट बातचीत पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सवाल उठाए हैं. आखिर उन्होंने ऐसा क्या बोला, जिसके बाद सियासत गरमा गई. मामले में अब जयराम रमेश मे माफी मांगी है.

Latest News
PM मोदी की डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत पर क्या बोल पड़े जयराम रमेश? जानें क्यों मांगनी पड़ी माफी

Jairam ramesh pm modi 

Add DNA as a Preferred Source

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं के बीत ये वार्ता लगभग 35 मिनट तक चली. इस बात की जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने साझा की है. इस बातचीत को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने जल्दबाजी में कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी. जयराम रमेश ने विदेश सचिव के बयान को झूठा करारते हुए, व्हाइट हाउस का पुराना ट्वीट साझा कर दिया. हालांकि, इसपर बीजेपी ने भी पलटवार किया. 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने क्या कहा 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बातचीत के मुद्दे पर सरकार को घेरते-घेरते कुछ ऐसा कह दिया, कि भारतीय जनता पार्टी ने इसे मुद्दा बना लिया. दरअसल, दरअसल रमेश ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, "आज खबर आई है कि पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच 35 मिनट कर फोन पर बात हुई. ट्रंप ने जो कहा और हमें जो बताया गया, उसमें जमीन आसमान का अंतर है. पीएम मोदी को सर्वदलीय बैठक बुलाकर सबकुछ साफ करना चाहिए."

ये भी पढ़ें-Trump-Modi की फोन डिप्लोमेसी, दोनों नेताओं की 35 मिनट तक हुई बात, पढ़ें 5 पॉइंट्स

इसी दौरान जयराम रमेश ने एक प्रेस नोट दिखाते हुए कहा-

ट्रंप ने प्रेस नोट निकालते हुए बताया कि हमने द्विपक्षीय व्यापार और हथियारों की खरीददारी पर बात की है. हमारे विदेश सचिव के नोट में कुछ और ही कहा गया है. जयराम रमेश ने अपने इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक और ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, 'मैंने कभी भी नॉन बायोलॉजिकल होने का दावा नहीं किया. अनजाने में कोई त्रुटि हो गई थी और उसे तुरंत सुधार लिया गया. यह मेरा संशोधित कथन है. मैं तो नॉन बायोलॉजिकल नहीं हूं. मुझसे एक गलती हुई, और मैंने उसको तुरंत सुधारा. कृपया मेरे इस वक्तव्य का संज्ञान लें.' 

बीजेपी ने घेरा 

बता दें कि कैमरे के सामने जयराम रमेश जिस प्रेस नोट की बात कर रहे थे, वास्तव में वो काफी पुराना था. इसे लेकर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी जयराम रमेश पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, "राहुल गांधी की तरह जयराम रमेश भी जन्मजात झूठे हैं. वो जिस प्रेस नोट की बात कर रहे हैं वो जनवरी 2025 का है. आज की बातचीत को लेकर व्हाइट हाउस ने अभी तक कोई प्रेस नोट जारी नहीं किया है."

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement