Advertisement

'बहुत बढ़िया कहा आपने, सच्चाई आ रही सामने...' The Sabarmati Report की PM मोदी ने की तारीफ

The Sabarmati Report: पीएम मोदी ने आलोक भट्ट नामक यूजर के पोस्ट को शेयर किया है. पोस्ट में दावा किया गया कि मुझे लगता है कि फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' जरूर देखनी चाहिए.

Latest News
'बहुत बढ़िया कहा आपने, सच्चाई आ रही सामने...' The Sabarmati Report की PM मोदी ने की तारीफ

पीएम मोदी ने The Sabarmati Report की तारीफ

Add DNA as a Preferred Source

गुजरात के गोधरा कांड पर बनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट'की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की है. पीएम मोदी ने कहा कि फेक नैरेटिव ज्यादा दिनों तक नहीं चलता. अच्छी बात है कि यह सच्चाई सामने आ रही है. विक्रांत मैसी स्टारर ये फिल्म साबरमती एक्सप्रेस में लगी आग के बहुत ही संवेदनशील मुद्दे को उठाती है.

पीएम मोदी ने रविवार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, 'बहुत बढ़िया कहा आपने. यह अच्छी बात है कि यह सच्चाई सामने आ रही है और वह भी इस तरह से कि आम लोग इसे देख सकें। एक फेक नैरेटिव ज्यादा दिनों तक चलता नहीं है. आखिरकार तथ्य हमेशा सामने आते हैं!'

पीएम मोदी ने आलोक भट्ट नामक यूजर के पोस्ट को शेयर किया है. पोस्ट में दावा किया गया कि मुझे लगता है कि फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' जरूर देखनी चाहिए. मैं अपने विचार साझा करना चाहता हूं. यह प्रयास विशेष रूप से सराहनीय है क्योंकि यह हमारे हाल के इतिहास की सबसे शर्मनाक घटनाओं में से एक महत्वपूर्ण सच्चाई को सामने लाता है.

'एक नेता की छवि धूमिल करने की कोशिश'
फिल्म के निर्माताओं ने इस मुद्दे को बहुत संवेदनशीलता और गरिमा के साथ संभाला है. एक बड़े मुद्दे पर हम सभी के लिए यह आत्मनिरीक्षण करने लायक है कि कैसे 'साबरमती एक्सप्रेस' के यात्रियों को जलाए जाने की घटना को एक निहित स्वार्थी समूह द्वारा राजनीतिक बारूदी सुरंग में बदल दिया गया, जिसने इसे एक नेता की छवि को धूमिल करने के साधन के रूप में देखा.

यूजर ने लिखा 'तुच्छ एजेंडे को संतुष्ट करने के लिए एक के बाद एक झूठ फैलाए गए. आखिरकार केवल सत्य की जीत होती है. यह फिल्म वास्तव में उन 59 पुरुष, महिलाओं और बच्चों के लिए श्रद्धांजलि है, जिन्हें हमने खो दिया.'

पीएम मोदी ने क्यों की तारीफ
बता दें कि 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना पर आधारित है. यह दुखद घटना 27 फरवरी, 2002 को हुई थी, जिसमें 59 लोगों की झुलसकर मौत हो गई थी. इस घटना के बाद गुजरात में दंगे भड़क गए थे. जिसमें हजारों लोग मारे गए. उस दौरान नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे. इस दंगे को लेकर उनकी भूमिका पर काफी सवाल उठाए गए थे.

फिल्म में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री राशि खन्ना और विक्रांत मैसी पत्रकार की भूमिका में हैं, जो भारत की सबसे विवादास्पद घटनाओं में से एक के पीछे की क्रूर सच्चाई को उजागर करने के लिए एक साथ काम करते हैं. (PTI इनपुट के साथ)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement