Advertisement

Paris Olympics 2024 के सितारों से PM Modi की मुलाकात, मनु ने दी पिस्टल और श्रीजेश ने भेंट की जर्सी

पीएम मोदी ने Paris Olympics 2024 के सभी एथलीटों से मुलाकात की है. इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं इस भेंट को खिलाड़ियों ने इस तरीके से यादगार बनाया है.

Latest News
Paris Olympics 2024 के सितारों से PM Modi की मुलाकात, मनु ने दी पिस्टल और श्रीजेश ने भेंट की जर्सी
Add DNA as a Preferred Source

Paris Olympics 2024 सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है. इस बार ओलंपिक में कुल 117 भारतीय खिलाड़ियों ने भाग लिया था. भारतीय खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक में कुल 6 मेडल जीते हैं. जिनमें एक सिल्वर और बाकी 5 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. वहीं PM Modi पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय  खिलाड़ियों से मिले हैं. इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने भारतीय एथलीटों संग संवाद भी किया. 

इस मुलाकात को यादगार बनाने के लिए भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने पीएम मोदी को अपनी जर्सी दी. वहीं, शूटर मनु भाकर ने प्रधानमंत्री को पिस्टल दी. इनता ही पीएम मोदी ने मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ संवाद तो किया ही है. दूसरी तरफ उन खिलाड़ियों से भी मुलाकात की है जो मेडल नहीं ला पाए लेकिन पेरिस ओलंपिक का हिस्सा थे. 

पीएम मोदी ने इन खिलाड़ियों से मिलकर देश का नाम रोशन करने के लिए इनको धन्यवाद दिया. साथ ही सभी खिलाड़ियों की मेहनत और लगन की सराहना की. बता दें कि पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन का हराकर ब्रांज मेडल पर कब्जा किया था. 

 

जबकि भारतीय शूटर मनु भाकर भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहीं. हालांकि पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारत के गोल्डन ब्याय नीरज चोपड़ा इस मिलन समारोह का हिस्सा नहीं थे क्योंकि वो इस वक्त नीरज चोपड़ा जर्मनी में अपनी सर्जरी करवा रहे हैं. पीएम मोदी का भारतीय एथलीटों से मुलाकात का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने लक्ष्य सेन, सरबजोत सिंह, मनु भाकर और सरबजोत सिंह जैसे एथलीटों से बात की. गौरतलब है कि पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता. इसके साथ ही मनु भाकर, मिक्स टीम में मनु भाकर और सरबजोत सिंह, अमन सहरावत और स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement