Advertisement

PM Narendra Modi: AIIMS समेत आज हिमाचल को 3650 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात देंगे पीएम मोदी, कुल्लू दशहरा में भी होंगे शामिल

PM Narendra Modi HP Visit: पीएम मोदी आज बिलासपुर एम्स का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा ऐतिहासिक कुल्लू दशहरा में भी हिस्सा लेंगे.

PM Narendra Modi: AIIMS समेत आज हिमाचल को 3650 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात देंगे पीएम मोदी, कुल्लू दशहरा में भी होंगे शामिल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) आज हिमाचल दौरे पर हैं. इस दौरान वह एम्स (AIIMS) समेत 3650 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी बिलासपुर के लुहणू मैदान में जनसभा कर चुनावी शंखनाद करेंगे. कुल्लू में अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा (Kullu Dussehra) महोत्सव में शामिल होकर दिव्य रथ यात्रा और देवताओं की भव्य सभा के साक्षी बनेंगे. कुल्लू के दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने वाले वह पहले प्रधानमंत्री होंगे. प्रधानमंत्री मोदी नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क की आधारशिला रखेंगे और बंदला में सरकारी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन का बनाने की 1690 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना की नींव भी रखेंगे. 

बिलासपुर एम्स का करेंगे उद्घाटन 
पीएम मोदी सुबह 11 बजे बजे बिलासपुर एम्स का लोकार्पण करेंगे. एम्स बिलासपुर का शिलान्यास भी पीएम मोदी ने ही अक्टूबर 2017 में किया था. एम्स बिलासपुर 1470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार किया गया है. इसमें 18 स्पेशलिटी और 17 सुपर स्पेशियलिटी विभाग, 18 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 64 आईसीयू बेड के साथ 750 बेड वाला एक अत्याधुनिक अस्पताल है. 247 एकड़ में फैला यह अस्पताल 24 घंटे आपातकालीन और डायलिसिस सुविधाओं, अल्ट्रासोनोग्राफी, सीटी स्कैन, एमआरआई आदि जैसी आधुनिक डायग्नोस्टिक मशीनों, अमृत फार्मेसी और जन औषधि केंद्र और 30 बिस्तरों वाले आयुष ब्लॉक से लैस है. इस अस्पताल में हर साल एमबीबीएस कोर्स के लिए 100 छात्रों और नर्सिंग कोर्स के लिए 60 छात्रों को प्रवेश मिलेगा. 

जनसभा को करेंगे संबोधित 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स का उद्घाटन करने के बाद दोपहर करीब 12:45 बजे बिलासपुर के लुहनू मैदान पहुंचेंगे. यहां वह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3:15 बजे कुल्लू के ढालपुर मैदान पहुंचेंगे, जहां वे कुल्लू दशहरा समारोह में हिस्सा लेंगे. इसका आयोजन 5 से 11 अक्टूबर तक किया जाना है. पीएम नरेंद्र मोदी कुल्लू दशहरा महोत्सव में शामिल होने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे. 

(इनपुट-भाषा)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement