Advertisement

Vande Bharat Express: देश को मिली छठी वंदे भारत ट्रेन, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानिए रूट, टाइमिंग और खासियत

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा दी है. आइए जानते हैं क्या है इस ट्रेन की खासियत.

Vande Bharat Express: देश को मिली छठी वंदे भारत ट्रेन, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानिए रूट, टाइमिंग और खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credit @BJP/twitter)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने महाराष्ट्र के नागपुर को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जोड़ने वाली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन को रविवार सुबह हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन को नागपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई. इस दौरान उन्होंने नागपुर और अजनी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की आधारशिला भी रखी. इनके पुनर्विकास पर क्रमश: लगभग 590 करोड़ रुपये और 360 करोड़ रुपये की लागत आएगी. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहर के अजनी में सरकारी रखरखाव डिपो और नागपुर-इटारसी तीसरी लाइन परियोजना के कोहली-नरखेड खंड को भी राष्ट्र को समर्पित किया. इन परियोजनाओं को करीब 110 करोड़ रुपये और करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है. 

Himachal Pradesh New CM: हिमाचल की कमान संभालने को तैयार सुखविंदर सिंह सुक्खू, जानिए कौन हैं, कैसा रहा है सियासी सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

क्या है वंदे भारत की खासियत?

वंदे भारत ट्रेन देश की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन है. यह ट्रेन करीब 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. फिलहाल यह 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चला रहा है, जिसे बढ़ाकर 200 किमी प्रति घंटा करने की योजना तैयार की जा रही है. यह ट्रेन पूरी तरह से एसी से लैस है और इसमें ऑटोमैटेड गेट लगे हैं. इस ट्रेन में सीसीटीवी भी लगाए गए हैं. इस ट्रेन के लगेज रैक में LED डिफ्यूज लाइट्स लगी हैं. यही इस ट्रेन की खासियत है. 

Himachal Pradesh New CM: ड्राइवर के बेटे सुखविंदर सिंह सुक्खू बने सीएम, बेचते थे दूध, 5 पॉइंट्स में जानिए उनकी कहानी

क्या होगी ट्रेन की टाइमिंग?

नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस बिलासपुर से सुबह 6.45 बजे रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नागपुर से दोपहर 2.05 बजे रवाना होकर शाम 7.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. इस ट्रेन के लिए अलग रूट तैयार किया जा रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement