Advertisement

PM Modi और CM Yogi का ग्रेटर नोएडा दौरा, Traffic Advisory जारी, जान लें अपने रूट का हाल

PM Modi CM Yogi Greater Noida Visit: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे. इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने ए़डवाइजरी जारी की है. 

Latest News
PM Modi और CM Yogi का ग्रेटर नोएडा दौरा, Traffic Advisory जारी, जान लें अपने रूट का हाल

PM Modi और CM Yogi का ग्रेटर नोएडा दौरा 

Add DNA as a Preferred Source

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार (11 सितंबर) को ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे. पीएम (PM Modi) और सीएम (CM Yogi Adityanath) यहं सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. हाई प्रोफाइल दौरे को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. कुछ रूट पर डायवर्जन रहेगा. पीएम और सीएम के विजिट को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. घर से निकलने से पहले ट्रैफिक रूट की पूरी जानकारी रख लें, ताकि आपको कोई परेशानी न हो. 

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. पीएम करीब एक घंटे और 50 मिनट तक ग्रेटर नोएडा में रहने वाले हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में पीएम के साथ रहेंगे. इस दौरे को देखते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. अलग-अलग हिस्सों में ट्रैफिक पुलिस की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है. कुछ रूट भी डायवर्ट किए गए हैं.


यह भी पढ़ें: Russia Ukraine War पर बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, 'भारत मदद के लिए तैयार' 


नोएडा पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक:
-बुधवार को एक्सपो मार्ट के आसपास 11 सितंबर को सुबह से रात 11 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा. 

- चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी बॉर्डर, कालिन्दी बॉर्डर, यमुना एक्सप्रेस वे, जेवर टोल, होण्डा सीएल चौक, सूरजपुर घंटा चौक, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर रूट डायरवर्ट रहेगा. 

- यातायात से जुड़ी असुविधाओं के लिए गौतमबुद्ध नगर यातायात हेल्पलाइन नम्बर 9971009001 जारी किया गया है. इस पर सम्पर्क कर सकते हैं.

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हवाई मार्ग के रास्ते ग्रेटर नोएडा पहुंच सकते हैं. इस वजह से नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्स्प्रेसवे पर भारी मालवाहक वाहन, मध्यम मालवाहक वाहन और हल्के मालवाहक वाहन एक्सपो मार्ट के आसपास प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. 

- दूध, सब्जियां, फल, चिकित्सा से जरूरी चीजों की डिलीवरी करने वाले मालवा हक वाहन नो एंट्री निर्देशों के अनुसार जा सकेंगे. आपातकालीन वाहनों के आवागमन पर कोई भी प्रतिबंध लागू नहीं होगा.


यह भी पढ़ें: क्या होता है राष्ट्रपति शासन, जिसे दिल्ली में लगाने की चर्चा पर भड़क गई है AAP


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement