Advertisement

Operation Sindoor के डेलिगेशन से मिलेंगे PM मोदी, विदेश में हुई बातचीत पर लेंगे फीडबैक

Indian Delegation: विदेश गया सर्वदलीय डेलिगेशन जल्द ही भारत लौटने वाला है. भारत लौटने के बाद 9 या 10 जून को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक हो सकती है.

Latest News
Operation Sindoor के डेलिगेशन से मिलेंगे PM मोदी, विदेश में हुई बातचीत पर लेंगे फीडबैक

operation sindoo

Add DNA as a Preferred Source

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने विदेश गए डेलिगेशन के सदस्यों से मुलाकात करेंगे. पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था. जिसमें पाकिस्तान की आतंकी प्रेम एक बार फिर सबके सामन नजर आया. पाकिस्तान की इस करतूत की पोल खोलने भारत के 59 सांसदों का डेलिगेशन 33 देशों में गया है.

यह सर्वदलीय डेलिगेशन जल्द ही भारत लौटने वाला है. भारत लौटने के बाद 9 या 10 जून को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक हो सकती है. जिसमें प्रतिनिधिमंडल विदेश दौरों पर हुई बातचीत और अनुभव को पीएम मोदी को ब्रीफ करेंगे. 

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने इन सांसदों को 7 अलग-अलग डेलिगेशन में भेजा. जिनको दुनिया के 33 देशों की जिम्मेदारी दी गई है. डेलिगेशन को इन देशों के प्रमुखों से मिलकर आतंकवाद को लेकर भारत की स्थिति स्पष्ट करना था. भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए वैश्विक समर्थन जुटाना चाहता है.

ब्रिटेन की शैडो विदेश सचिव से मिले रविशंकर
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में एक सर्वदलीय भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने ब्रिटेन की शैडो विदेश सचिव प्रीति पटेल और उनकी टीम के साथ बैठक की. इसमें सीमा पार आतंकवाद का मुकाबला करने में भारत के दृढ़ संकल्प को साझा किया गया, इस बात को बताया गया कि कैसे ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद का मुकाबला करने के भारत के प्रयासों में नई सामान्य स्थिति का उदाहरण है.

प्रतिनिधिमंडल ने याद किया कि पाकिस्तान समर्थित और निर्देशित आतंकवाद के सबसे जघन्य उदाहरणों में से एक 26/11 मुंबई हमला 26 नवंबर, 2008 को शुरू किया गया था, वह तारीख जो 1949 में भारत के संविधान को अपनाने का प्रतीक है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement