Advertisement

वनतारा में PM मोदी का दिखा अलग अंदाज, शावकों को दूध पिलाया, चिंपैंजी-जिराफ को लाड लड़ाया, VIDEO

PM Modi in Vantara: पीएम मोदी ने जानवरों के उस अस्पताल का भी दौरा किया, जहां शेर और अन्य जानवरों का MRI किया जाता है. यहां तेंदुओं का ऑपरेशन थियेटर भी है.

Latest News
वनतारा में PM मोदी का दिखा अलग अंदाज, शावकों को दूध पिलाया, चिंपैंजी-जिराफ को लाड लड़ाया, VIDEO

Vantara Wildlife

Add DNA as a Preferred Source

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में गुजरात के जामनगर में वनतारा वन्यजीव बचाव केंद्र का दौरा किया. पीएम मोदी के इस दौरे का अब वीडियो सामने आया है. जिसमें पीएम मोदी शेर के शावकों को खाना खिलाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में मुकेश अंबानी बेटे अनंत अंबानी पीएम मोदी को विजिट कराते दिख रहे हैं. वनतारा में 2,000 से अधिक प्रजातियों के डेढ़ लाख से जानवर मौजूद हैं.

पीएम मोदी ने वनतारा संरक्षण केंद्र में पशु चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने करीब 7 घंटे वनतारा में बिताए. वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी शेर के शावकों को दुलार करते नजर आ रहा हैं. उन्हें बॉटल में दूध पिला रहे हैं. इन शावकों में एशियाई शावक, सफेद शेर, काराकल और क्लाउडेड तेंदुए के शावक शामिल थे.

प्रधानमंत्री ने शावकों के अलावा शेर, बाघ, जिराफ और हाथियों के साथ भी समय बिताया. वनतारा में उन जानवरों को रखा गया है कि जिन्हें रेस्क्यू करके बचाया गया था.काराकल शेरों की कभी भारत में बहुत तादाद थी, लेकिन समय के साथ यह विलुप्त होते गए. इनकी संख्या अब कुछ ही बची है. काराकल शेरों के प्रजनन के बाद उन्हें वनतारा में छोड़ा गया है.

MRI रूम का किया दौरा
पीएम मोदी ने जानवरों के उस अस्पताल का भी दौरा किया, जहां शेर और अन्य जानवरों का MRI किया जाता है. यहां तेंदुओं का ऑपरेशन थियेटर भी है. जहां उनकी सर्जरी की जाती है. वनतारा में रेस्क्यू किए गए गोल्डन टाइगर और 4 स्नो टाइगर्स भी मौजूद हैं.

वनतारा में दुनिया का सबसे बड़ा हाथियों का अस्पताल है. यहां 250 से ज्यादा हाथियों का झुंड है. पीएम मोदी ने एक ओकापी को थपथपाया और चिंपैंजी से भी मिले. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement