Advertisement

मैतेई-कुकी संघर्ष के बाद PM मोदी कल करेंगे मणिपुर का पहला दौरा, आधिकारिक तौर पर हो गई पुष्टि

PM Modi Manipur Visit: मई 2023 की मैतेई-कुकी हिंसा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार मणिपुर का दौरा करेंगे. वह चूड़ाचांदपुर और इंफाल में विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और विस्थापित परिवारों से मुलाकात करेंगे.

Latest News
मैतेई-कुकी संघर्ष के बाद PM मोदी कल करेंगे मणिपुर का पहला दौरा, आधिकारिक तौर पर हो गई पुष्टि

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

Add DNA as a Preferred Source

PM Modi Manipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 13 सितंबर को मणिपुर की यात्रा करेंगे. यह दौरा खास इसलिए है क्योंकि मई 2023 में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा भड़कने के बाद प्रधानमंत्री पहली बार राज्य पहुंचेंगे. इस यात्रा को लेकर आधिकारिक पुष्टि मणिपुर के मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मणिपुर यात्रा शांति और विकास का मार्ग खोलेगी. 

तीन दिन की पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत यात्रा

मोदी का यह दौरा उनकी तीन दिन की पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत यात्रा का हिस्सा है, जिसमें वह मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे. यात्रा की शुरुआत मिजोरम से होगी, जहां प्रधानमंत्री 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे. बताते चलें, इस दौरान वह बैराबी-सैरांग रेल लाइन का उद्घाटन भी करेंगे, जो मिजोरम को पहली बार भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ेगी. 

विस्थापित परिवारों से मुलाकात

मणिपुर में प्रधानमंत्री 13 सितंबर की दोपहर करीब 12:15 बजे चूड़ाचांदपुर पहुंचेंगे. यह जिला हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित रहा है, जहां 260 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और हजारों लोग विस्थापित हुए. मोदी यहां सबसे पहले विस्थापित परिवारों से मुलाकात करेंगे और फिर 7,300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद वह एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे. दोपहर 2:30 बजे प्रधानमंत्री इंफाल पहुंचेंगे, जहां 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. 


यह भी पढ़ें: सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, प्रेसिडेंट मुर्मू ने दिलवाई पद और गरिमा की शपथ


मणिपुर में शांति और स्थिरता की उम्मीद

मणिपुर के बाद प्रधानमंत्री असम जाएंगे. गुवाहाटी में वह भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे और 18,350 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद वह कोलकाता में 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. यात्रा का समापन बिहार में होगा, जहां वह राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की शुरुआत करेंगे और पूर्णिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे. साथ ही 36,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. प्रधानमंत्री की यह यात्रा न केवल विकास योजनाओं का संदेश देगी बल्कि मणिपुर में शांति और स्थिरता की उम्मीद भी जगाएगी. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement