Advertisement

बिहार में आज PM मोदी लॉन्च करेंगे Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana, 75 लाख महिलाओं को मिलेंगे 10-10 हजार रुपये

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी महिलाओं को बड़ी सौगात देंगे. दरअसल, प्रधानमंत्री आज यानी 26 सितंबर को दिन के 11 बजे मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लॉन्च करने वाले हैं. यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संपन्न होगा. साथ ही, महिलाओं को 10-10 हजार रुपये भी देंगे.

Latest News
बिहार में आज PM मोदी लॉन्च करेंगे Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana, 75 लाख महिलाओं को मिलेंगे 10-10 हजार रुपये
Add DNA as a Preferred Source

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की शुरुआत कर दी है. इस योजना का आधिकारिक शुभारंभ आज यानी 26 सितंबर, शुक्रवार से होने जा रहा है. इस मौके पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे.

योजना के तहत सीधे खाते में मिलेंगे ₹10,000

इस योजना के तहत, प्रत्येक परिवार की एक पात्र महिला को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए पहले चरण में ₹10,000 रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से स्थानांतरित की जाएगी. पहले दिन ही प्रदेश की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में यह राशि भेजी जाएगी.

₹7,500 करोड़ का होगा वितरण

योजना के पहले चरण में इन महिलाओं के बीच साढ़े सात हजार करोड़ रुपये (₹7,500 करोड़) की बड़ी राशि का वितरण किया जाएगा. इस योजना का लाभ लेने के लिए अब तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से 1.11 करोड़ से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया है. यह कार्यक्रम सभी 38 जिलों और ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होगा, जिसमें जीविका स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता होगी. प्रत्येक जिले में जन प्रतिनिधियों और जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा कम से कम एक हजार महिलाएं भाग लेंगी.

स्वरोजगार और व्यवसाय विस्तार में मिलेगी मदद

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को छोटे-मोटे व्यवसाय स्थापित करने, मौजूदा व्यवसायों को बढ़ाने, या नया स्वरोजगार शुरू करने में सहायता प्रदान करना है. पहले चरण में मिलने वाली ₹10,000 की राशि से महिलाएं हस्तशिल्प और सिलाई-बुनाई या फिर अन्य छोटे उद्यम क्षेत्रों में निवेश कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री को एक साल में कितनी मिलती हैं छुट्टियां, जानें CL, PL का पूरा गणित

दूसरे चरण में मिलेगा ब्याज-मुक्त कर्ज

महिलाओं को अपने व्यवसाय को मजबूती प्रदान करने के लिए, उन्हें पहले चरण की वित्तीय सहायता के करीब 6 महीने बाद एक और बड़ी सहायता दी जाएगी. इसके तहत पात्र महिलाओं को 2 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी. यह लोन पूरी तरह से ब्याज-मुक्त होगा, जिससे महिलाएं बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय बोझ के अपना व्यवसाय बढ़ा सकेंगी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement