Advertisement

'सुख चैन की जिंदगी जिओ, रोटी खाओ, वरना मेरी गोली तो है ही', PM मोदी की पाकिस्तान को दो टूक

पीएम मोदी ने कहा कि भारत टूरिज्म में विश्वास करता है. इससे लोगों को जोड़ता है. लेकिन पाकिस्तान टेररिज्म को ही टूरिज्म मानता है, जो दुनिया के लिए बहुत बड़ा खतरा है

Latest News
'सुख चैन की जिंदगी जिओ, रोटी खाओ, वरना मेरी गोली तो है ही', PM मोदी की पाकिस्तान को दो टूक

PM Modi in Bhuj

Add DNA as a Preferred Source

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के भुज में रोड शो किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारी नीति आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की है. ऑपरेशन सिंदूर ने इस नीति को स्पष्ट कर दिया कि जो भी भारत के खिलाफ आंख उठाकर देखेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा. भारतीयों का खून बहाने वालों को उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान टेररिज्म को ही अपना टूरिज्म मानता है.  

पीएम मोदी ने कहा कि भारत टूरिज्म में विश्वास करता है. इससे लोगों को जोड़ता है. लेकिन पाकिस्तान जैसा देश टेररिज्म को ही टूरिज्म मानता है, जो दुनिया के लिए बहुत बड़ा खतरा है. ऑपरेशन सिंदूर मानवता की रक्षा और आतंकवाद के अंत का मिशन है.

'15 दिन तक किया इंतजार'
प्रधानमंत्री ने कहा, 'बिहार की जनसभा में मैंने ऐलान किया था कि आतंकवाद के ठिकानों को मिट्टी में मिला दूंगा. 15 दिन तक हमने इतंजार किया, लेकिन पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. शायद आतंकवाद उसके लिए रोजी-रोटी है. जब उसने कुछ नहीं किया तो मैंने देश की सेना को छूट दे दी.

आतंकवाद के हेडक्वार्टर्स को बनाया निशाना
पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी सेना ने आतंकवाद के हेडक्वार्टर्स को निशाना बनाकर उनपर सटीक वार किया. इस ऑपरेशन ने दिखा दिया है कि हमारी सेना कितनी सक्षम और कितनी अनुशासित है.

पाकिस्तान को दी सख्त चेतावनी
भारत की लड़ाई सीमापार पल रहे आतंकवाद से है, जो इस आतंकवाद को पाल-पोस रहा है. वही हमारा असली दुश्मन है. पीएम मोदी ने पाकिस्तान के सख्त चेतावनी देते हुए कहा, 'सुख चैन की जिंदगी जिओ, रोटी खाओ, वरना मेरी गोली तो है ही. भारत की दिशा एकदम स्पष्ट है. भारत ने विकास, शांति और समृद्धि का रास्ता चुना है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement