भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज शाम को 7 लोक कल्याण मार्ग पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा. जानकारी के मुताबिक, इस मुलाकात से पहले डेलिगेशन के सदस्यों का कोविड टेस्ट होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम अपने आधिकारिक आवास पर ऑपरेशन सिंदूर का संदेश लेकर विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे. यह मीटिंग शाम 7:30 बजे होगी. सूत्रों के मुताबिक डेलिगेशन के सदस्यों को मीटिंग से पहले कोविड-19 का टेस्ट कराना अनिवार्य होगा. ये कदम सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर उठाया गया है. पीएम मोदी इस बैठक के दौरान सभी प्रतिनिधियों से उनके अनुभवों, फीडबैक और सुझावों को जानेंगे, जो उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि प्रस्तुत करते हुए प्राप्त किए.
बैठक के बाद, प्रधानमंत्री की ओर से सभी सांसदों के लिए डिनर का आयोजन भी किया गया है. यह अवसर न केवल एक औपचारिक मुलाकात है, बल्कि प्रतिनिधिमंडल के प्रयासों की सराहना का भी प्रतीक है. डेलिगेशन के प्रमुख सांसदों में कांग्रेस के शशि थरूर के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सरफराज अहमद, तेलुगुदेशम पार्टी (TDP) के गंटी हरीश मधुर बलयोगी, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शशांक मणि त्रिपाठी, भुवनेश्वर कलिता, शिवसेना के मिलिंद देवड़ा और बीजेपी के तेजस्वी सूर्या शामिल थे.
ये भी पढ़ें-Operation Sindoor में जिस अफसर के आगे गिड़गिड़ाया था पाक, Indian Army ने दिया उसे बड़ा प्रमोशन
इस प्रतिनिधिमंडल का पाकिस्तान में मौजूद आतंकवाद के मुद्दे को दुनिया के सामने बेनकाब करने का लक्षय था. सात प्रमुख सांसदों को टीम लीड का टास्क दिया गया था, जिनमें शशि थरूर इसकी अगुवाई कर रहे थे.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.